-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rupali Ganguly Anupama Ita Award 25 Years Struggle Hindi
25 साल का संघर्ष, 5 साल की पहचान, अनुपमा बनकर टीवी की बेस्ट एक्ट्रेस बनीं रुपाली गांगुली
- Written By: सोनाली झा
Rupali Ganguly Anupama: करीब 25 साल के लंबे संघर्ष और 5 साल की पहचान के बाद रुपाली गांगुली को टीवी शो अनुपमा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अनुपमा पांच सालों से TRP में टॉप पर बना हुआ है।

अनुपमा बनकर टीवी की बेस्ट एक्ट्रेस बनीं रुपाली गांगुली
Rupali Ganguly Anupama Best Actress Award: टीवी की सबसे लोकप्रिय मां ‘अनुपमा’ बनने का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन 5 साल की लगातार मेहनत के बाद अब रुपाली गांगुली को उनकी मेहनत का असली फल मिल गया है। स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ पिछले पांच वर्षों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। कहानी में समय के साथ कई बदलाव आए, लेकिन दर्शकों का प्यार और जुड़ाव लगातार बढ़ता ही गया।
‘अनुपमा’ की बदौलत रुपाली गांगुली अब भारतीय टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजी गई हैं। अवॉर्ड मिलने के बाद अभिनेत्री बेहद खुश और भावुक नजर आईं। उन्होंने यह सम्मान अपने दिवंगत को-स्टार सतीश शाह को समर्पित किया है। रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवॉर्ड के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह हाथ में ट्रॉफी लिए मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
रुपाली गांगुली का पोस्ट
रुपाली गांगुली ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि आभार, आभार और ढेर सारा आभार। यह अवॉर्ड उस लेजेंड, मेरे रॉकस्टार, मेरे सतीश काका के लिए है। उन्होंने आगे अपने 25 साल के करियर का जिक्र करते हुए लिखा कि इस सफर में मेहनत, सपने, उम्मीद, संघर्ष, असुरक्षा, निराशा और खुशी सब कुछ शामिल रहा है। इस दौरान उनके पति अश्विन हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
राजन शाही को किया धन्यवाद
रुपाली ने बताया कि जब वह हार मानने के करीब थीं, तब अश्विन के विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। रुपाली ने शो के निर्माता राजन शाही का भी धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि 25 साल पहले टेलीविजन की खूबसूरत दुनिया में कदम रखा था। तब के डेब्यू डायरेक्टर राजन शाही ने एक घर में रहने वाली मां पर भरोसा किया और मुझे मेरी आइकॉनिक ‘अनुपमा’ बना दिया।
रुपाली गांगुली का करियर
गौरतलब है कि रुपाली गांगुली और दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के बीच बेहद खास रिश्ता था। उन्होंने सतीश शाह को हमेशा पिता समान माना। दोनों ने साथ में सुपरहिट सिटकॉम ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में काम किया था, जहां रुपाली ने मोनिषा साराभाई का यादगार किरदार निभाया। उनकी कॉमिक टाइमिंग आज भी दर्शकों को याद है। आज ‘अनुपमा’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि करोड़ों दर्शकों की भावनाओं का हिस्सा बन चुका है, और रुपाली गांगुली इसकी आत्मा।
Rupali ganguly anupama ita award 25 years struggle hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर में ‘चड्डीधारी गैंग’ की दहशत, दो मकानों से लाखों की चोरी; पूर्व नपाध्यक्ष के भाई के घर को भी नहीं छोड़ा
Jun 21, 2026 | 07:01 PMTMC के बुरे दिन शुरू, स्थानीय निकायों से हटने लगा तृणमूल का कब्जा; उत्तर 24 परगना में इस्तीफों की आंधी
Jun 21, 2026 | 06:55 PMसीहोर में अवैध संबंधों के शक में युवक की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:52 PMShare Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














