-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ritesh Sidhwani Gave A Big Hint On The Sequel Of Zindagi Na Milegi Dobara
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर रितेश सिद्धवानी ने दिया बड़ा इशारा, बोले- चलो इसे सच…
- Written By: सोनाली झा
'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' को लोगों का जबरदस्त प्यार मिला और ये आज भी दिलों पर राज कर रही है। इसकी कहानी और अंदाज का जादू आज भी लोगों पर छाया हुआ है। रितेश सिधवानी ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा इशारा दिया है।

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर रितेश सिद्धवानी ने दिया बड़ा इशारा
मुंबई: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हमेशा दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में लाई हैं। इनमें से 2011 में रिलीज़ हुई ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ आज भी एक खास जगह रखती है। इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त प्यार मिला और ये आज भी दिलों पर राज कर रही है। ये सच में भारतीय सिनेमा की सबसे खास फिल्मों में से एक है।
इसकी कहानी और अंदाज का जादू आज भी लोगों पर छाया हुआ है। इसी बीच, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा इशारा दिया है। एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फिल्म के बाकी लीड एक्टर्स, ऋतिक रोशन और अभय देओल के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तीनों ‘द थ्री मुस्केटीर्स’ नाम की एक किताब को देख रहे हैं, जिसे अलेक्जेंडर डूमस ने लिखा है।
ये भी पढ़ें- जान बचाने वाले भजन सिंह राणा से मिले सैफ अली खान, ऑटो ड्राइवर संग एक्टर ने खिंचवाई फोटो
सम्बंधित ख़बरें
‘डॉन 3’ विवाद के बाद Farhan Akhta और Salman Khan की बढ़ीं मुलाकातें, पीरियड एक्शन फिल्म पर चल रही चर्चा
पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह के कदम को सराहा, 10 करोड़ के मुआवजे की पेशकश पर दिया रिएक्शन
डॉन-3 विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड का दिखा सख्त रुख, कहा-कलाकारों का ऐसा बर्ताव स्वीकार नहीं
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
वीडियो में फरहान और ऋतिक इसे ‘अनबेलीवेबल’ और ‘आउटस्टैंडिंग’ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, वहीं अभय मुस्कुराते हुए किताब को देखते हैं। फरहान ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया है कि क्या आपने साइंस देखा। ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के कास्ट का यह रियूनियन सचमुच मजेदार था, लेकिन प्रोड्यूसर रितेश सिद्धवानी के कॉमेंट ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलें तेज कर दीं हैं।
फरहान ने कॉमेंट करते हुए लिखा है कि चलो इसे सच करते हैं, बॉयज। रितेश सिद्धवानी की इस कॉमेंट ने बिना किसी शक उत्साह बढ़ा दिया है और इस प्यारी फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। अब फैंस बेसब्री से आगे की अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ एक पसंदीदा फिल्म है, जो अपने कलाकारों और साहसिक कहानी के लिए जानी जाती है। फिल्म स्पेन में एक रोड ट्रिप पर तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जहां वे बैलों के साथ दौड़ना, स्काईडाइविंग, स्कूबा डाइविंग और टोमाटीना फेस्टिवल जैसी रोमांचक गतिविधियों में शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘पद्मावत’ री-रिलीज़: रणवीर, दीपिका और शाहिद के साथ फिर गूंजेगी ऐतिहासिक गाथा
Ritesh sidhwani gave a big hint on the sequel of zindagi na milegi dobara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














