Don 3 Controversy: फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से मांगे 40 करोड़ ! बॉलीवुड में मचा हड़कंप

Ranveer Singh Don 3 Exit: फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
Don 3 Controversy Farhan Akhtar Ranveer Singh Dispute Ranveer demands 40 crore
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Farhan Akhtar Ranveer Singh Dispute: फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कास्टिंग नहीं बल्कि उससे जुड़ा बड़ा विवाद है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अभिनेता रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। इस खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर मामला क्या है।

दरअसल, जब एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘डॉन 3’ का टीज़र रिलीज किया था, तब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया गया था। इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बना, लेकिन कुछ ही समय बाद खबरें आने लगीं कि रणवीर सिंह अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। अब इसी फैसले को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।

रणवीर सिंह की बढ़ी मुसीबत

रणवीर सिंह ने दिसंबर महीने में ‘डॉन 3’ छोड़ दी थी। एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर की सहमति के बाद फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया था। लोकेशंस की प्लानिंग, शूटिंग शेड्यूल, टेक्निकल टीम और अन्य तैयारियों पर मोटी रकम खर्च हो चुकी थी। ऐसे में अभिनेता के अचानक बाहर होने से प्रोडक्शन हाउस को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जिसकी भरपाई के लिए 40 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।

डॉन 3 की स्क्रिप्ट से संतुष्टि नहीं थे रणवीर सिंह

वहीं दूसरी ओर, सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह ने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें डॉन 3 की स्क्रिप्ट से संतुष्टि नहीं थी। कहा जा रहा है कि उन्होंने कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव की बात रखी, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट उनके मुताबिक नहीं था। इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि स्क्रिप्ट पर रणवीर की सहमति मिलने के बाद ही तैयारियां शुरू की गई थीं।

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर ने नहीं किया रिएक्ट

फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो रणवीर सिंह और न ही फरहान अख्तर या एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही अपनी हिट फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आएंगे, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं ‘डॉन 3’ का भविष्य अब भी सवालों के घेरे में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com