दिवाली में भी निराश हुए फैंस, नहीं मिली ऋचा चड्ढा और अली फजल के परी की झलक

मिर्जापुर के गुड्डू पंडित हाल ही में पिता बने हैं और उनके परी की झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर भी प्रशंसकों के हाथ निराशा लगी है। क्योंकि अली फजल और ऋचा चड्ढा के बेटी की झलक पाने में वह नाकामयाब रहे।
Richa Chadha and Ali Fazal attend Abu Jani Sandeep Khosla Diwali bash with daughter
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: गुड्डू पंडित के किरदार से घर-घर में धूम मचाने वाले अली फजल इस समय पोनीटेल वाली अपनी लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अली फजल पिता बने हैं उनकी पत्नी ऋचा चड्ढा ने नन्ही परी के जन्म दिया है। अली और ऋचा के फैंस उनके बेटी की झलक पाने के लिए बेताब हैं, दिवाली के मौके पर एक्टर-एक्ट्रेस नजर तो आए लेकिन प्रशंसकों को उनकी बेटी की झलक नहीं मिली।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अली फजल और ऋचा चड्ढा अपनी बेटी के साथ अबू जानी और संदीप खोसला के प्री-दिवाली की पार्टी में पहुंचे, जहां अली फजल ने पैपाराजी के सामने पोज दिया। वहीं ऋचा चड्ढा गाड़ी में ही उनका इंतजार करते हुए नजर आई। ऋचा चड्ढा पोज देने के लिए पैपाराजी के सामने भी नहीं आईं, क्योंकि वह बेटी का ख्याल रख रही थीं। अली फजल ने बड़े ही प्यार से मीडिया कर्मियों से कहा कि वह बेटी की फोटो ना लें।

ऋचा चड्ढा के काम की अगर बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में वह लाजो की किरदार में नजर आई थी, जहां उनकी खूब तारीफ की गई। वहीं अली फजल आखिरी बार मिर्जापुर सीजन 3 में नजर आए। मिर्जापुर वेब सीरीज की अगर बात करें तो गुड्डू पंडित का किरदार उसमें बेहद अहम किरदार है और गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल को काफी पसंद किया जाता है। वहीं अली फजल अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' में भी नजर आएंगे, जिसमें वह सारा अली खान, आदित्य राय कपूर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा और फातिमा सना शेख के साथ अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 29 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com