नागा चैतन्य मिटा रहे हैं सामंथा की यादें, शोभिता संग शादी से पहले डिलीट की फोटो

नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन उससे पहले वह समांथा से जुड़ी सभी यादें एक-एक करके मिटाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक्स वाइफ की आखिरी फोटो सोशल मीडिया से डिलीट की है।
Naga Chaitanya Deleted Samantha Ruth Prabhu Photo
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: नागा चैतन्य और समांथा प्रभु का रिश्ता टूट चुका है। समांथा अपने काम पर ध्यान दे रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ नागा चैतन्य फिर से शादी करने जा रहे हैं। शोभिता धुलिपाला से उनकी शादी जल्दी होने वाली है। लेकिन एक्टर ने एक्स वाइफ की पुरानी तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट करना शुरू कर दिया है।

साउथ के एक्टर नागा चैतन्य फिलहाल दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु से उनका तलाक हुआ है। वहीं एक्टर शोभिता धुलिपाला के साथ शादी करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों की सगाई हुई थी। अब नागा चैतन्य एक-एक करके एक्स वाइफ की तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट करते हुए नजर आए हैं।

खबर के मुताबिक नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी करने के पहले ही एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु की आखिरी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा दी है। 27 अक्टूबर को नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु की फोटो को डिलीट किया है। यह तस्वीर फॉर्मूला वन रेस ट्रैक पर 2018 में ली गई फोटो थी।

हालांकि नागा चैतन्य के इंस्टाग्राम पेज पर अभी भी समांथा की कुछ तस्वीरें मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी तस्वीर डिलीट किया है, कहा यह जा रहा है कि समांथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य को फैंस ने उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटाने की गुजारिश की थी।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के रिश्ते की अगर बात की जाए तो इन्होंने साल 2017 में शादी की थी और 4 साल बाद इनका तलाक हुआ। 8 अगस्त 2024 को नागा चैतन्य ने शोभिता के साथ सगाई रचाई थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सामंथा रुथ प्रभु की अगर बात करें तो वह सिटाडेल हनी बनी में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com