सगाई की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना की पहली पोस्ट, बताया 3-4 दिनों में हुआ सब कुछ

Rashmika Mandanna: सगाई की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा का जिक्र न करते हुए अपनी फिल्म 'थम्मा' के गाने 'तुम मेरे ना हुए' का किस्सा सुनाया। जानें कैसे 3-4 दिनों में बना यह गाना।
सगाई की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना की पहली पोस्ट, बताया 3-4 दिनों में हुआ सब कुछ
सगाई की अफवाहों के बीच रश्मिका मंदाना ने रिवील किया 'तुम मेरे ना हुए' गाने के पीछे का दिलचस्प किस्सा
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Rashmika Mandanna First Post After Engagement News: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कथित तौर पर विजय देवरकोंडा के साथ अपनी गुपचुप सगाई की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर पहली बार पोस्ट किया है। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई खुशखबरी शेयर करेंगी, लेकिन रश्मिका ने अपनी आगामी फिल्म 'थम्मा' के एक गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फ़िल्म के सॉन्ग 'तुम मेरे ना हुए' को लेकर बात की और कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लाल रंग के लहंगे में नज़र आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर सगाई की खबरों का बाज़ार गर्म है, लेकिन 'पुष्पा' फेम अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में 'तुम मेरे ना हुए' गाने की मेकिंग का किस्सा सुनाया, जिसे जानकर उनके फैंस हैरान रह गए।

अचानक बना गाना शूट करने का प्लान

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रश्मिका मंदाना ने बताया कि यह गाना पहले से प्लान्ड नहीं था। उन्होंने लिखा, "इस गाने के पीछे की कहानी यह है कि हम लगभग 10-12 दिनों तक एक बहुत ही शानदार लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे, और आखिरी दिन, हमारे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर को अचानक एक ज़बरदस्त आइडिया आया।"

3-4 दिनों में हुई पूरी तैयारी

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अचानक से सबने मिलकर उस खूबसूरत लोकेशन पर एक गाना शूट करने का फैसला किया। "उन्होंने कहा, 'रुको, हम यहां एक गाना क्यों नहीं शूट करते? यह एक क्रेज़ी कूल लोकेशन है, तो क्यों न करें?' और मैंने कहा, क्यों नहीं! लगभग तीन या चार दिनों में हमने यह सब संभव कर दिखाया।" रश्मिका ने कहा कि जब उन्होंने फाइनल आउटपुट देखा तो वह खुद हैरान रह गईं।

टीम को दिया बड़ा श्रेय

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में गाने को सफल बनाने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने डांसर्स, कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट, सेट गाइज़, लाइट्स डिपार्टमेंट, और डायरेक्शन टीम सहित सभी का आभार व्यक्त किया। एक्ट्रेस ने कहा कि यह गाना उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया। फैंस को अब फिल्म 'थम्मा' के साथ-साथ रश्मिका की सगाई की आधिकारिक पुष्टि का भी बेसब्री से इंतजार है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com