- Hindi News »
- Entertainment »
- Rapper Genesis Yasmine Controversy Hurting Religious Sentiments Over Music Video Teaser
‘इतना घटियापन…’, रैपर Genesis Yasmine पर लगा धार्मिक भावनओं को आहत करने का आरोप, म्यूजिक वीडियो टीजर से मचा बवाल
भारतीय मूल की कनाडाई रैपर टॉमी जेनेसिस अपनी नई म्यूजिक वीडियो 'ट्रू ब्लू' का टीजर शेयर करते ही वायरल हो गई हैं। अब इस टीजर को लेकर हिंदू और ईसाई दोनों ही धार्मिक समुदायों के लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रैपर जेनेसिस यास्मीन मोहनराज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय मूल की कनाडाई रैपर और सिंगर जेनेसिस यास्मीन मोहनराज, जो अपने स्टेज नेम टॉमी जेनेसिस से मशहूर हैं, लेकिन इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद उन्हें जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
टीजर में टॉमी जेनेसिस को एक ऐसे लुक में दिखाया गया है जो कथित तौर पर हिंदू देवी काली से प्रेरित है। नीले शरीर की पेंटिंग, भारी सोने के आभूषण, माथे पर लाल बिंदी और पारंपरिक रूप से देवी जैसा मेकअप…इन सबने हिंदू समुदाय के लोगों को आहत किया है।
लेकिन विवाद यहीं नहीं रुका। वीडियो में वह हाथ में एक क्रॉस पकड़े नजर आती हैं और उसे बड़े ही अजीब ढंग से चाटते हुए या कमर के पीछे रखकर पोज देती हुई दिखती हैं। इससे ईसाई समुदाय में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: दिल्ली पहुंची अनुपमा, वसुंधरा के तानों से भड़की राही, माही के सामने खुला गौतम का असली चेहरा
बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल
राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?
सोशल मीडिया पर टॉमी जेनेसिस का लोगों पर फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर टॉमी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भारतीय वंश की होने के नाते, यह और भी दुखद है कि उन्होंने जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “यह क्रिएटिविटी नहीं, बल्कि सीधे तौर पर ईशनिंदा और वायरल होने की सस्ती कोशिश है।”
लोगों का कहना है कि इस वीडियो में जानबूझकर दो बड़े धर्मों, हिंदू और ईसाई का मजाक उड़ाया गया है। कुछ यूजर्स ने इसे “ध्यान खींचने वाला स्टंट” कहा, जबकि कई लोगों ने इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।
ये भी पढ़ें- कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद खुद को संभाल रहीं शिवांगी जोशी, पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द
कौन हैं जेनेसिस यास्मीन मोहनराज?
बता दें कि टॉमी जेनेसिस का जन्म वैंकूवर, कनाडा में हुआ था और वह तमिल और स्वीडिश मूल की हैं। वह अपने म्यूजिक में अक्सर जेंडर, सेक्सुअलिटी और बॉडी पॉजिटिविटी जैसे विषयों को शामिल करती हैं। उनकी शैली हमेशा से बोल्ड और बाउंड्री-पुशिंग रही है, लेकिन इस बार उनकी एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया पर आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।
अब देखना यह है कि टॉमी जेनेसिस इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं या कोई स्पष्टीकरण जारी करती हैं। फिलहाल, उनके म्यूजिक वीडियो के इस टीजर ने धार्मिक भावनाओं को आहत कर एक गंभीर बहस को जन्म दे दिया है।
Rapper genesis yasmine controversy hurting religious sentiments over music video teaser
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब दुनिया को भी देगा भारत AI की ताकत! इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गूंजा डिजिटल आत्मनिर्भरता का संदेश
Feb 17, 2026 | 11:57 AMभारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा
Feb 17, 2026 | 11:56 AMकुर्सी संभालते ही तारिक ने यूनुस को दिया झटका…लोकतंत्र में सुधार प्रस्ताव को किया रिजेक्ट, उठा बड़ा कदम
Feb 17, 2026 | 11:54 AMशिंदे सेना के विधायक अब्दुल सत्तार को लगा बड़ा झटका, पत्नी नफीसा बेगम के निधन से समर्थकों में गम की लहर
Feb 17, 2026 | 11:53 AMसंभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट
Feb 17, 2026 | 11:40 AMसमंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?
Feb 17, 2026 | 11:37 AMलाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Feb 17, 2026 | 11:35 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














