Censorship on Obscene Content: सोशल मीडिया कंटेंट पर होगी सेंसरशिप! रणवीर इलाहाबादिया विवाद का दिखा असर

Government On Content: सोशल मीडिया कंटेंट पर अब सेंसरशिप लग सकती है। केंद्र और राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कंटेंट क्रिएटर की आजादी पर अब नकेल कसने वाली है।
Ranveer Allahbadia Controversy Government Censorship on Obscene Content
सोशल मीडिया कंटेंट पर अब सेंसरशिप लग सकती है!
Published on: 
Updated on: 
Government Strict about Obscene Content: रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील मजाक पर बवाल मच गया था। देश के कई राज्यों में रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। तो वहीं यह मामला न्यायालय तक पहुंच गया है। समय रैना के यूट्यूब चैनल पर इंडियाज गॉट लेटेंट शो के दौरान रणवीर ने एक प्रतिभागी के माता-पिता को लेकर अश्लील टिप्पणी कर दी थी। विवाद इतना बढ़ा की केंद्र और राज्य सरकार की तरफ अब बड़ा फैसला लिया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने कानून के दायरे से बाहर अश्लील कंटेंट को ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया से दूर रखने का निर्देश जारी किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कंटेंट प्रकाशित करते समय आईटी नियम 2021 के तहत निर्धारित आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। इसमें उम्र को लेकर भी कंटेंट में कड़ाई से पालन करना होगा।

महाराष्ट्र सरकार ने भी स्टेज पर होने वाले शोज के लिए रंगभूमि परी-निरीक्षक मंडल को नए सिरे से निर्देश जारी किया है। खासकर शोज के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर इसकी गाज गिरने वाली है। अवैध तरीके से टिकट वसूल करके आयोजन करने वालों पर इससे नकेल कसी जा सकेगी। महाराष्ट्र सरकार का यह मानना है कि अश्लील शोज  देखकर युवा पीढ़ी की मानसिकता दूषित हो रही है। सरकार का मानना है कि युवा जब इस तरह का शो देखते हैं, तो वह अपनी भाषा में भी उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर कंटेंट की सेंसरशिप की बहस अब तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ कॉमेडियन के शो पर भी गाज गिरने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com