Saira Banu Hospitalised For Surgery Ar Rahman Supported His Ex Wife In Difficult Time
Saira Banu: मुश्किल वक्त में पूर्व पत्नी के साथ खड़े दिखे एआर रहमान, सायरा बानो की हुई सर्जरी
Saira Banu Surgery: सायरा बानो और एआर रहमान बीते दिनों तलाक को लेकर सुर्खियों में थे, सायरा बानो अचानक अस्पताल में भर्ती हुई और उनकी सर्जरी के वक्त एआर रहमान ने उनकी मदद की है।
Saira Banu Hospitalised For Surgery: फेमस म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो अचानक अस्पताल में भर्ती हुई और इमरजेंसी में उनकी सर्जरी करनी पड़ी। इस मुश्किल घड़ी में एआर रहमान पत्नी की मदद करते हुए नजर आए। बीते दिनों दोनों के बीच तलाक को लेकर चल रही खबर चर्चा में थी। दोनों अलग हो चुके हैं। लेकिन मुश्किल वक्त में एआर रहमान पूर्व पत्नी सायरा बानो के साथ खड़े नजर आए। इस पर सायरा बानो ने भी उनका आभार व्यक्त किया है। सायरा बानो की बीमारी के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने अपनी खबर में दावा किया है कि कुछ समय पहले सायरा बानो को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया और इमरजेंसी में उनकी सर्जरी की गई है। सर्जरी के बाद वह जल्द ठीक होने के लिए उपचार ले रही हैं। इस मामले पर अब सायरा बानो की तरफ से भी बयान सामने आया है। उन्होंने अपने फैंस के प्रति आभार जताया है। एआर रहमान का शुक्रिया अदा किया है और लिखा है कि उन्होंने मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया।
20 फरवरी 2025, गुरुवार को उन्होंने एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि उन्हें जल्द ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने इस मुश्किल समय में उनकी मदद करने के लिए अपने एक्स हसबैंड को धन्यवाद दिया और कहा कि वो इसके लिए वाकई में आभारी हैं।
साल 2024 के नवंबर में एआर रहमान और सायरा बानो एक दूसरे से अलग हो गए हैं। सायरा बानो ने स्टेटमेंट जारी करके सेपरेट होने का ऐलान किया था। दोनों के तलाक की खबर ने प्रशंसकों को निराश कर दिया था। दोनों के तलाक को लेकर खबर सुर्खियों में थी, इसी बीच अब सायरा बानो के अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी की खबर सामने आई है। एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में हुई थी करीब 30 साल बाद दोनों अलग हुए हैं।
Saira banu hospitalised for surgery ar rahman supported his ex wife in difficult time