- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranbir Kapoor Film Ramayan Arun Govil Role As Dashrath Dipika Chikhlia React
राम बन चुके अरुण गोविल अब बनेंगे दशरथ! रणबीर कपूर की फिल्म में आएंगे नजर
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आई है कि राम की भूमिका निभा चुके एक्टर अरुण गोविल अब इस फिल्म में राजा दशरथ का रोल निभाएंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अरुण गोविल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं जहां रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे, तो दूसरी तरफ साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी।
इसके अलावा खास बात यह है कि रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभा चुके दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल अब इस फिल्म में राजा दशरथ का रोल निभा रहे हैं।
दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल की कास्टिंग पर रखी अपनी राय
दरअसल, अरुण गोविल की इस कास्टिंग पर अब उनकी पूर्व सह-कलाकार और टीवी की सीता, दीपिका चिखलिया ने अपनी राय जाहिर की है। मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, “मेरे लिए उन्हें दशरथ के रूप में देखना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि अरुण जी की छवि राम के रूप में ही बस चुकी है। लोग आज भी उन्हें उसी नजर से देखते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
दीपिका चिखलिया ने आगे कहा कि अरुण गोविल अगर इस भूमिका को निभा रहे हैं, तो यह उनका निजी फैसला है और उन्हें उस फैसले का सम्मान है। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब कोई राम का किरदार निभाता है, तो दर्शकों के मन में वह छवि हमेशा के लिए बस जाती है। “अगर आपने राम का रोल किया है, तो आप सिर्फ राम ही रह जाते हैं।”
ये भी पढ़ें- कॉन्ट्रोवर्सी के बाद घर से निकाली गई थीं अपूर्वा मखीजा, अब किया बड़ा खुलासा
फिल्म के मेकर्स पर जताई नाराजगी
इतना ही नहीं, दीपिका ने इस बात को लेकर भी थोड़ी नाराजगी जताई कि उन्हें फिल्म रामायण के लिए अप्रोच तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मेकर्स ने उनसे संपर्क करने की भी कोशिश नहीं की। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर ऑफर मिलता भी, तो वह शायद स्वीकार नहीं करतीं, क्योंकि वह खुद को सीता के अलावा किसी और किरदार में देखने की कल्पना नहीं कर सकतीं।
रामायण के स्टारकास्ट
इन सबके बीच अगर फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, सनी देओल हनुमान और साई पल्लवी सीता का किरदार निभाई नजर आएंगे। हालांकि, 3 जुलाई को मेकर्स ने रणबीर कपूर की रामायण का फर्स्ट लुक भी जारी किया था।
Ranbir kapoor film ramayan arun govil role as dashrath dipika chikhlia react
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
May 05, 2026 | 06:24 PMVat Savitri Vrat: क्यों सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ पर सात फेरे लगाकर बांधती हैं सूत
May 05, 2026 | 06:22 PMशबरी का रहस्य: क्या था पिछला जन्म? रामायण की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
May 05, 2026 | 06:21 PMअब दुष्कर्मियों को नहीं मिलेगी पैराेल! नसरापुर कांड के बाद CM फडणवीस ने कैबिनेट बैठक में दिया बड़ा निर्देश
May 05, 2026 | 06:18 PMइतने बड़े दिन, इतने छोटे आदमी का नाम मत लो, संजय राउत पर बरसे नितेश राणे, कहा जनता का फैसला स्वीकार करना सीखें
May 05, 2026 | 06:14 PMThalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
May 05, 2026 | 06:12 PMमुरबाड-मालशेज घाट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ST बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, 3 लाेगों की मौत; कई घायल
May 05, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













