रजत दलाल और आसिम रियाज के बीच हुई हाथापाई
मुंबई: रजत दलाल और आसिम रियाज का नेचर गुस्सैल है। अक्सर दोनों किसी नहीं बात पर पिनक जाते है। इतना ही नहीं मारने पर भी उतर जाते हैं। दर्शकों ने भी दोनों को बिग बॉस के अलग अलग सीजन में किसी और के साथ झगड़ा करते देखा ही है। एक बार तो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आसिम ने रोहित शेट्टी के साथ भी बदतमीजी करते दिखे थे। ऐसे में दो गुस्सैल मिजाज के लोग एक साथ एक इवेंट में आए, और दोनों के बीच कुछ हो जा ऐसा हो ही नहीं सकता।
सोशल मीडिया पर रजत दलाल और आसिम रियाज के बीच हाथापाई का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। रुबीना दिलैक दोनों के बीच पिस गईं और क्रिकेटर शिखर धवन बीचबचाव में उतरे। ये वीडियो ‘बैटलग्राउंड’ नाम के शो के एक इवेंट का है। इस इवेंट में आसिम रियाज और रजत दलाल आपस में भिड़ गए थे। वीडियो में दोनों एक ओर-छोर पर बैठे होते हैं और अचानक से कोई बात होती है कि उठकर आते हैं और हाथापाई पर उतर आते हैं।
रुबीना दिलैक बीच में बैठी होती हैं, जो फौरन उठ जाती हैं। और उनकी तरफ देखती ही नहीं। बस सब सुनती रहती हैं। शिखर धवन दोनों को दूर करते दिखाई देते हैं। दोनों एक-दूसरे को धमकाते हैं। पीछे हटने के लिए कहते हैं। शोर इतना होता है कि बातें कुछ क्लियर समझ नहीं आती। लेकिन शिखर दोनों को अकेले अलग करने की कोशिश करते हैं। मगर वह पूरे फोर्स के साथ धक्का देते हैं। फिर अंत में आसिम कुर्सी को गुस्से में धक्का देकर गिरा देते हैं और वहां से चले जाते हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस विवाद ने प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लड़ाई का कारण क्या हो सकता है और क्या ये किसी तरह का पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं। ये शो अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर आएगा, जिसमें अभिषेक मल्हान, शिखर धवन, रुबीना, रजत और असीम शामिल हैं। जैसे-जैसे शो का प्रीमियर नजदीक आ रहा है, इस झगड़े ने लोगों की जुबान पर कब्जा कर लिया है, फैंस ये देखने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या को-एक्टर्स के बीच स्क्रीन केमिस्ट्री उनके झगड़े पर क्या फर्क डालेगी।