-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Raj Kundras Troubles Are Not Decreasing In The Money Laundering Case Now He Will Appear Front Of Ed On This Day
राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय हो गई पेशी की तारीख, देने होंगे सवालों के जवाब
- Written By: अदिति भंडारी
राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी और एडल्ट फिल्म मामले में ईडी ने दूसरा समन जारी किया गया है। इस मामले में अब राज 4 दिसंबर बुधवार को मुंबई एजेंसी में पेश होंगे।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ के लिए दूसरा समन जारी किया है। इसकी पुष्टि एजेंसी के एक सूत्र ने की है। ईडी ने कुंद्रा को सोमवार को तलब किया था, लेकिन उन्होंने जांचकर्ताओं के समक्ष उपस्थित होने के लिए एजेंसी से समय मांगा था। हालांकि, एजेंसी ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और उन्हें बुधवार को पेश होने के लिए दूसरा समन भेजा।
राज कुंद्रा के अलावा, एजेंसी ने इसी मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को भी तलब किया है और उन्हें 9 दिसंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। एजेंसी ने पिछले हफ्ते कुंद्रा और उनके सहयोगियों की मुंबई और यूपी में 15 संपत्तियों पर छापेमारी की थी। जिन जगहों पर छापेमारी की गई उनमें कुंद्रा का जुहू स्थित आवास और वशिष्ठ से संबंधित परिसर शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने कुंद्रा और वशिष्ठ के कई बैंक खाते, डीमैट खाते फ्रीज कर दिए हैं।
पुराना मामला
ईडी ने मई 2022 में पोर्नोग्राफी मामले में कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जो 2021 में मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित तौर पर पोर्न रैकेट चलाने के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित था। इस मामले के सिलसिले में कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था, जिसके वित्तीय लेनदेन की ईडी जांच कर रही है। राज ने सितंबर 2021 में मामले में सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी से सुरक्षा हासिल की थी। कथित पोर्न रैकेट फरवरी 2021 से संबंधित है, जब मुंबई पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी, जिसमें महिलाएं पोर्न फिल्मों में काम कर रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
Coal Smuggling: ED का बड़ा एक्शन, आसनसोल से भ्रष्ट ADPC अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार
Shilpa Shetty Birthday: फैशन, फिटनेस और पति का प्यार, शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर राज कुंद्रा ने लुटाया प्यार
महाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप: IPS अफसर की पत्नी और बच्चों के नाम ‘शेल’ कंपनियों का जाल, CBI जांच में खुली पोल!
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहा क्लिक करें
इससे पहले, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मड आइलैंड के एक बंगले पर छापेमारी की थी, जहां पोर्न फिल्में शूट की जा रही थीं। आखिरकार, जांच में पता चला कि कुंद्रा मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पोर्न सामग्री हॉटहिट मूवीज और हॉटशॉट्स जैसे सब्सक्रिप्शन-आधारित मोबाइल ऐप पर वितरित की जा रही थी। हॉटशॉट्स ऐप को आर्म्सप्राइम मीडिया द्वारा विकसित किया गया था, जो 2019 में कुंद्रा द्वारा स्थापित एक फर्म है। आर्म्सप्राइम ने बाद में हॉटशॉट्स को कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी के स्वामित्व वाली यूके स्थित फर्म केनरिन को बेच दिया।
जेल में बीताए दो महीने
मुंबई पुलिस पहले ही कुंद्रा और मामले से जुड़े तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। ईडी बड़ी संख्या में विदेशी लेनदेन की भी जांच कर रही है। पोर्नोग्राफी मामले में कुंद्रा ने 2021 में मुंबई की आर्थर रोड जेल में दो महीने बिताए। उन्हें सितंबर 2021 में मुंबई में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दे दी थी।
एजेंसी बिटकॉइन मामले के सिलसिले में कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने इस साल अप्रैल में बिटकॉइन निवेश धोखाधड़ी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
Raj kundras troubles are not decreasing in the money laundering case now he will appear front of ed on this day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की एडवाइजरी, कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील
Jul 08, 2026 | 12:15 PMनितिन नवीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
Jul 08, 2026 | 12:14 PMयवतमाल: मारेगांव के कृषि केंद्रों में कीटनाशकों के दामों में भारी अंतर, एक ही दवा मगर हर दुकान में अलग कीमत
Jul 08, 2026 | 12:13 PMबंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
Jul 08, 2026 | 12:07 PMसलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
Jul 08, 2026 | 12:07 PMठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
Jul 08, 2026 | 12:01 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
Jul 08, 2026 | 12:01 PMवीडियो गैलरी

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM














