प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की 'शादी वाले घर' की झलक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हैं। एक्ट्रेस अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत में हैं। वहीं एक्ट्रेस के घर में भाई की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, वह अपने भाई की शादी में धमाल मचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी वाले घर की झलक शेयर की है।
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के घर की तस्वीरों और वीडियो की सीरीज शेयर की है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस को डांस रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में मालती पेंटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में प्रियंका को अपनी फैमिली के साथ खाने का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। बाकी फोटोज और वीडियोज में उनके शादी वाले घर की झलकियां दिखाई दे रही हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर की शादी वाले घर की झलक
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के साथ बताया है कि शादी आसान नहीं होती है। उन्होंने लिखा, “शादी का घर और यह कल से शुरू हो जाएगा। मेरे भाई सिद्धार्थ की नीलम के साथ शादी है। संगीत प्रैक्टिस से लेकर फैमिली टाइम तक, घर पर रहकर अच्छा लग रहा है। मेरा दिल भर गया है और मेरा शेड्यूल भी। कौन कहता है शादी आसान है? कोई नहीं…, लेकिन क्या इसमें मजा है? बिल्कुल! आगे के दिनों के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।”
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी मालती की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उनकी लाडली मालती शीशे से समंदर के नजारे का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मेरी जान के साथ मुंबई।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
साल 2024 में हुई थीं प्रियंका के भाई की सगाई
बता दें, प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ ने पिछले साल अगस्त के महीने में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। अब वह दूल्हा बनने जा रहे हैं। प्रियंका ने भाई की शादी के लिए फुल ऑन तैयारियां कर रही हैं। उनकी बेटी मालती मैरी भी अपने मामू की शादी के लिए एक्साइटेड दिखीं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी के लिए एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 की शूटिंग से ब्रेक लिया है। इसमें वह महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।