- Hindi News »
- Entertainment »
- Preity Zinta Will Join Bjp Actress Breaks Silence On Fans Questions
क्या Preity Zinta बनेंगी BJP का हिस्सा? एक्ट्रेस ने बार-बार उठ रहे सवालों पर तोड़ी चुप्पी
प्रीति जिंटा को बीजेपी में शामिल होने को लेकर कई बार सवाल उठते हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन बातों का चुप्पी तोड़ी है, तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या

प्रीति जिंटा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा को हर कोई जानता है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं।
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘PZchat’ सेशन शुरू किया है, जहां वो फैंस के सवालों के बेबाकी से जवाब देती रहती हैं। इसी बीच एक फैन ने प्रीति से पूछा कि क्या वह भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने वाली हैं, क्योंकि उनके हालिया ट्वीट्स से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस पर प्रीति ने जवाब देते हुए कहा कि “सोशल मीडिया पर यही दिक्कत है, आजकल हर कोई बहुत जल्दी जज करने लगता है।”
That’s the problem with people on social media, everybody has become so judgemental off late. As I said earlier, going to a temple / Maha Kumbh and being proud of who I am & my identity does not equate with me joining politics or for that reason BJP. Living outside India has made… https://t.co/34PBYMSC9F — Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 28, 2025
उन्होंने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि, “मंदिर जाना, महाकुंभ में हिस्सा लेना और अपनी संस्कृति व पहचान पर गर्व करना, राजनीति में शामिल होने या किसी पार्टी से जुड़ने के बराबर नहीं है।” प्रीति ने भारत के प्रति अपने प्रेम का भी इज़हार किया और लिखा, “भारत से दूर रहने पर मुझे अपने देश की असल अहमियत का एहसास हुआ है। अब मैं भारत और भारतीयता की हर चीज की ज्यादा सराहना करती हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
सामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Divya Dutta ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
Sunny Deol Film Border 3: ‘बॉर्डर 3’ की तैयारी शुरू, सनी देओल फिर दिखाएंगे देशभक्ति का दम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: दो पत्नियां, एक पति और ढेर सारी कन्फ्यूजन, क्या हिट होगी वरुण धवन की नई फिल्म
Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, रणबीर कपूर संग शेयर की रोमांटिक झलकियां
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘PZchat’ के दौरान एक फैन ने विराट कोहली संग उनकी वायरल फोटो पर सवाल किया। इस पर प्रीति ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हम एक-दूसरे को अपने बच्चों की तस्वीरें दिखा रहे थे और उनके बारे में बातें कर रहे थे।” उन्होंने याद करते हुए बताया, “जब मैं 18 साल पहले पहली बार विराट से मिली थी, वह एक उत्साही टीनेजर थे। आज भी उनमें वही जोश है और अब वह एक आइकन और एक बेहद प्यारे पिता हैं।”
एक अन्य फैन ने आईपीएल में उनकी फेवरेट टीम के बारे में सवाल किया। इस पर प्रीति ने मजाकिया अंदाज में कहा, “यह पूछना ऐसा है जैसे किसी महिला से पूछा जाए कि क्या वह अपने पति को पसंद करती हैं या किसी और के पति को। बेशक, मेरी फेवरेट टीम पंजाब किंग्स है और हमेशा रहेगी।”
अपनी फेवरेट फिल्मों के सवाल पर प्रीति ने ‘क्या कहना’ और ‘वीर-ज़ारा’ का नाम लिया। उन्होंने कहा, “क्या कहना मेरी पहली साइन की गई फिल्म थी और वीर-ज़ारा में मुझे महान निर्देशक यश चोपड़ा के साथ काम करने का मौका मिला, जो मेरे लिए बेहद खास है।”
Preity zinta will join bjp actress breaks silence on fans questions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMTamarind Benefits: इमली के फ़ायदे कर देंगे हैरान, नोट कर लीजिए
Apr 14, 2026 | 10:12 PMचीन को घेरने निकला US! फिलीपींस,जापान और फ्रांस के साथ दक्षिण चीन सागर में शुरू करेगा युद्धाभ्यास
Apr 14, 2026 | 10:04 PM‘भारत खुद को हिंदू राज्य घोषित नहीं कर सकता, हिंदू शब्द का कोई विशेष अर्थ नही; सुप्रीम कोर्ट जज का बड़ा बयान
Apr 14, 2026 | 10:02 PMसंजू सैमसन का छक्का, अगली गेंद पर कार्तिक त्यागी का करारा जवाब, शानदार बोल्ड का वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PMमैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM
बिहार के नए सीएम बने सम्राट चौधरी, बीजेपी ने क्यों लगाया दांव? देखें इनसाइड स्टोरी- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:25 PM














