PM Modi @75: विवेक ओबेरॉय ने किया रक्तदान का आह्वान, खुद शेयर किया अनुभव

Vivek Oberoi on blood donation: पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विवेक ओबेरॉय ने रक्तदान का आह्वान किया है। वे अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे।
PM Modi Birthday Special: विवेक ओबेरॉय ने किया रक्तदान का आह्वान, खुद शेयर किया अनुभव
विवेक ओबेरॉय ने किया रक्तदान का आह्वान
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन इस साल 17 सितंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक अनोखी पहल की है। वे गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित करने जा रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय ने इस मेगा इवेंट की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद पिछले 11 सालों से यह मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव आयोजित कर रहा है। 2014 में इसकी शुरुआत हुई थी और तब मैं इसका एंबेसडर बना था। पहला रक्तदान भी मैंने ही किया था। उसी साल हमने 1,00,212 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया था।”

फर्स्ट टाइम डोनर्स लेंगे हिस्सा

इस बार आयोजन खास है क्योंकि यह पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन को समर्पित है। विवेक के मुताबिक, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित शिविर में 75,000 फर्स्ट टाइम डोनर्स हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 75 देशों में 7,500 केंद्रों पर भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इस साल का लक्ष्य 3 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करने का है।

रक्तदान का अनुभव

विवेक ओबेरॉय ने रक्तदान से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले मुझे सुई से काफी डर लगता था। लेकिन जब मुझे रक्तदान की अहमियत का एहसास हुआ तो मैंने इसे अपनी आदत बना लिया। अब मैं हर साल रक्तदान करता हूं। रक्तदान के बाद मैं खुद को सुपरमैन जैसा महसूस करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि समाज और देश की भलाई के लिए हर किसी को रक्तदान जैसे कार्यों में शामिल होना चाहिए।

पीएम मोदी के लिए शुभकामनाएं

अभिनेता ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी जी देश सेवा में लगातार जुटे हुए हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए उल्लेखनीय काम किया है। उनकी यह मेहनत और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा है। उनके जन्मदिन पर हमें भी संकल्प लेना चाहिए कि हम देशहित में कुछ योगदान देंगे।

फिल्म से जुड़ाव

गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय का पीएम मोदी से फिल्मी जुड़ाव भी रहा है। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में उन्होंने प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था, जबकि इसकी कहानी अनिरुद्ध चावला और विवेक ओबेरॉय ने मिलकर लिखी थी।