Salim Khan Discharge: एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी, सलीम खान की घर वापसी से फैंस हुए खुश

Salim Khan Brain Hemorrhage: सलीम खान को ब्रेन हैमरेज के बाद एक महीने इलाज के बाद लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सलमान खान समेत परिवार उनके साथ रहा। उनकी रिकवरी से फैंस में खुशी है।
Salman Khan Father Salim Khan Health Update Lilavati Hospital discharge
सलीम खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Salman Khan Father Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को आखिरकार एक महीने बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 17 मार्च को उन्हें बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर ले जाया गया। उनकी तबीयत में सुधार की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच खुशी की लहर है।

सलीम खान को 17 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ है। एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया और कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया।

इलाज के दौरान रखी गई गोपनीयता

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सलीम खान की इच्छा के चलते उनकी सेहत को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। हालांकि अब सामने आई जानकारी के मुताबिक उनका इलाज सफल रहा और उनकी हालत में लगातार सुधार हुआ। डॉक्टरों ने भी बताया कि 90 साल की उम्र में भी उनकी रिकवरी अच्छी रही। इस मुश्किल वक्त में उनका परिवार लगातार उनके साथ रहा।

सलीम खान से मिलने पहुंचे सेलेब्स

सलीम खान के बेटे सलमान खान और अरबाज खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, साथ ही दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा नियमित रूप से अस्पताल आते रहे। इसके अलावा उनके करीबी दोस्त जावेद अख्तर भी उनसे मिलने पहुंचे। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे जैसे आमिर खान, शाहरुख खान, संजय दत्त और रितेश देशमुख ने भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया।

सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी

सलीम खान हिंदी सिनेमा में जावेद अख्तर के साथ अपनी आइकॉनिक ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी के लिए जाने जाते हैं। इस जोड़ी ने शोले, दीवार, डॉन, ज़ंजीर और त्रिशूल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखी है, जो आज भी क्लासिक मानी जाती हैं। सलीम खान के स्वस्थ होकर घर लौटने की खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल, डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और नियमित जांच कराने की सलाह दी है। इंडस्ट्री के इस दिग्गज के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com