Box Office Report: कॉन्ज्यूरिंग का दबदबा, लोकाह की सुनामी और बाकी फिल्मों की हालत

Saturday Box Office Report: शनिवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के लिए मिलाजुला रहा। हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने दो दिन में 35 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।
Box Office Report: कॉन्ज्यूरिंग का दबदबा, लोकाह की सुनामी और बाकी फिल्मों की हालत
शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
Published on: 
Updated on: 

Saturday Box Office Collection Report: शनिवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद खास रहा। इस हफ्ते एक साथ कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले से लगी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ और मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘लोकाह चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया, जबकि बॉलीवुड की फिल्में थोड़ा संघर्ष करती नजर आईं।

बागी 4

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ का दूसरा शनिवार बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रहा। फिल्म ने शनिवार को 9 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही दो दिन का कुल कलेक्शन 21 करोड़ तक पहुंच गया है। पहले दिन 12 करोड़ की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म से ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन समीक्षाओं और वर्ड ऑफ माउथ का असर कलेक्शन पर साफ दिख रहा है।

द बंगाल फाइल्स और वश 2

5 सितंबर को रिलीज हुई ‘द बंगाल फाइल्स’ को शुरुआती रिस्पॉन्स औसत रहा। पहले दिन 1.75 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने दूसरे दिन 2.25 करोड़ जुटाए। अब तक का कुल कलेक्शन 4 करोड़ हो चुका है। उम्मीद है कि वीकेंड में कलेक्शन में थोड़ा और इजाफा होगा। हॉरर-थ्रिलर ‘वश 2’ की रफ्तार धीमी है। शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 56 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 11.01 करोड़ हो गया है।

परम सुंदरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन में गिरावट जारी है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने केवल 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 43.50 करोड़ पर पहुंच चुका है। हालांकि फिल्म 50 करोड़ क्लब के करीब है, लेकिन इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।

लोकाह चैप्टर 1

मलयालम फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। पहले हफ्ते में 54.7 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे शनिवार को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 72.10 करोड़ तक पहुंच गया है। साउथ फिल्मों का दबदबा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है।

कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

इस हफ्ते की सबसे बड़ी जीत हॉलीवुड फिल्म ‘कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ की रही। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुक्रवार को 17.5 करोड़ और शनिवार को भी 17.5 करोड़ का बिजनेस कर फिल्म ने केवल दो दिन में 35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू चार भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में ताबड़तोड़ कमाई की है।