- Hindi News »
- Entertainment »
- Vivek Oberoi Made A Mark With Debut Film Career Got Spoiled Due To Controversy
विवेक ओबेरॉय ने डेब्यू फिल्म से बनाया दबदबा, फिर विवाद से बिगड़ा करियर, आज हैं करोड़ों के मालिक
Vivek Oberoi birthday: विवेक ओबेरॉय ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से शानदार डेब्यू किया। इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ स्टार बना दिया बल्कि फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी दिलाया।
- Written By: सोनाली झा

विवेक ओबेरॉय (फोटो- सोशल मीडिया)
Vivek Oberoi Birthday Special Story: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विवेक ओबेरॉय 3 सितंबर को अपना 49वां जन्मदिन मनाते हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की थी। पहली ही फिल्म से विवेक ने ऐसा दबदबा बनाया कि वह रातों-रात स्टार बन गए। उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
‘कंपनी’ के बाद विवेक ने ‘साथिया’ जैसी रोमांटिक हिट फिल्म दी, जिसने उन्हें एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। इसके अलावा ‘युवा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘ओमकारा’ और ‘रक्त चरित्र’ में उनके दमदार अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि ‘प्रिंस’, ‘दम’, ‘नक्शा’ और ‘होम डिलीवरी’ जैसी फिल्मों की असफलता ने उनके करियर को झटका भी दिया।
विवाद से बिगड़ा करियर
विवेक ओबेरॉय के करियर को उस वक्त बड़ा धक्का लगा जब वह सलमान खान और ऐश्वर्या राय विवाद में फंस गए। इस प्रकरण के बाद उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिलना बंद हो गए। जो करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था, अचानक थम गया। इसके बाद विवेक ने खुद को फिल्मों तक सीमित न रखकर दूसरे क्षेत्रों में भी सक्रिय करना शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
बिजनेस और प्रोडक्शन की ओर रुख
एक्टर के साथ-साथ विवेक एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश किया और अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। इससे उनकी कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ और आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। विवेक का नाम उन सितारों में गिना जाता है जिन्होंने अपने करियर की गिरावट को बिजनेस माइंड से संभाला और फिर से एक मजबूत पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें- किस्मत के सेट पर हुई थी शक्ति कपूर-शिवांगी की लव स्टोरी, फैमिली के खिलाफ जाकर रचाई शादी
एक्टर की पर्सनल लाइफ
विवेक की नेटवर्थ की अगर बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर के पास कुल संपत्ति 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है। 29 अक्टूबर 2010 को विवेक ने प्रियंका अल्वा से शादी की। प्रियंका मशहूर बिजनेस फैमिली से आती हैं और हर वक्त विवेक के साथ खड़ी रहीं। कपल के दो बच्चे बेटा विवान और बेटी अमेया हैं। परिवार और बिजनेस के साथ विवेक अब फिल्मों में सिलेक्टिव रोल करना पसंद करते हैं।
Vivek oberoi made a mark with debut film career got spoiled due to controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














