-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Payal Gaming Deepfake Video Fir Maharashtra Cyber Police
डीपफेक वीडियो विवाद में पायल गेमिंग ने उठाया सख्त कदम, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने शुरू की जांच
- Written By: सोनाली झा
Payal Gaming Deepfake Video: पायल गेमिंग ने अपने नाम से जुड़े वायरल कथित एमएमएस वीडियो को लेकर सख्त कदम उठाया है। पायल ने वीडियो को डीपफेक बताते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

डीपफेक वीडियो विवाद में पायल गेमिंग ने उठाया सख्त कदम
Payal Gaming Files FIR: मशहूर यूट्यूबर और गेमिंग कंटेंट क्रिएटर पायल धारे को सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में वायरल हुए कथित एमएमएस वीडियो को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। इस मामले में पायल ने महाराष्ट्र साइबर क्राइम में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे पायल धारे से जोड़कर देखा जा रहा था। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। जहां कुछ लोगों ने बिना सच्चाई जाने पायल को ट्रोल करना शुरू कर दिया, वहीं उनके फैंस और समर्थक उनके बचाव में उतर आए। पायल ने शुरुआत से ही इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी और डीपफेक एआई से बनाया गया बताया और साफ किया कि इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है।
पायल गेमिंग ने कानूनी रास्ता अपनाया
पायल गेमिंग ने इस मामले को हल्के में न लेते हुए कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू की और प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि वायरल वीडियो डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
पायल धारे की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायल धारे की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 3(5), 79 और 356(2) के तहत, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। इस केस को एफआईआर नंबर 52/2025 के तहत रजिस्टर किया गया है।
ये भी पढ़ें- धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन, जानें अवतारः फायर एंड ऐश का हाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी वीडियो
साइबर पुलिस अब उस व्यक्ति या समूह की तलाश में जुट गई है, जिसने यह फर्जी वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस पूरे मामले के बाद पायल गेमिंग के फैंस सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं और दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं। यह मामला एक बार फिर डीपफेक तकनीक के खतरनाक इस्तेमाल और सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Payal gaming deepfake video fir maharashtra cyber police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMSonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
Aug 05, 2026 | 07:50 PMMLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
Aug 05, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM













