-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar Avatar Fire And Ash Box Office Collection Report
Dhurandhar Collection: धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन, जानें अवतारः फायर एंड ऐश का हाल
- Written By: सोनाली झा
Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह आदित्य धर निर्देशित फिल्म वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन, जानें अवतारः फायर एंड ऐश का हाल
Dhurandhar Vs Avatar Fire And Ash: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है। रिलीज के 15 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है, बल्कि हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को भी पीछे छोड़ दिया है। यही वजह है कि ‘धुरंधर’ इन दिनों इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी बन चुकी है।
अवतार फायर एंड ऐश की कमाई
अवतार: फायर एंड ऐश ने भारत में पहले दिन अच्छा खासा बिजनेस किया है। अवतार 3 ने भारत में पहले दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, लेकिन यह धुरंधर से कम है। धुरंधर ने शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। कहा जा सकता है कि धुरंधर ने अवतार: फायर एंड ऐश का बॉक्स ऑफिस पर खेल बिगाड़ दिया है। बता दें, अवतार वे ऑफ वाटर (अवतार 2) ने भारत में ग्रॉस 48.75 करोड़ रुपये और नेट 40.3 करोंड रुपये से ओपनिंग ली थी।
धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में करीब 218 करोड़ रुपये, जबकि दूसरे हफ्ते में लगभग 261.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। यही नहीं, फिल्म रोजाना 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही है और दो बार इसका डेली कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के पार भी जा चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ अब तक 700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shinde Statement: ‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
धुरंधर के स्टार कास्ट
धुरंधर की सफलता के पीछे इसकी दमदार कहानी, शानदार एक्शन और कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस को बड़ा कारण माना जा रहा है। ‘धुरंधर’ की कहानी पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके में चल रहे गैंगवॉर पर आधारित है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
हॉलीवुड प्रोजेक्ट को दी कड़ी टक्कर
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और दमदार प्रस्तुति के दम पर कोई भी फिल्म बड़े से बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट को कड़ी टक्कर दे सकती है। आने वाले दिनों में भी फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है, और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है।
Dhurandhar avatar fire and ash box office collection report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क
Jun 21, 2026 | 07:21 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा अपडेट, SIT ने CM योगी को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
Jun 21, 2026 | 07:21 PM6 लाख की नौकरी से 2 करोड़ के पैकेज तक पहुंची भारतीय इंजीनियर, बताई करियर ग्रोथ की 5 सबसे जरूरी ट्रिक्स
Jun 21, 2026 | 07:13 PM‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात
Jun 21, 2026 | 07:13 PMनासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
Jun 21, 2026 | 07:12 PMShilpa Shinde Statement: ‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Jun 21, 2026 | 07:10 PMवाराणसी में ग्रैंड ओपनिंग से पहले रेस्टोरेंट पर टूटा बुलडोजर का कहर, पीडब्ल्यूडी बोला- नुकसान की भरपाई करेंगे
Jun 21, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM













