सीता वनवास में भी...पवन सिंह की पत्नी ज्योति का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, महिमा संग पति की नजदीकियों पर टूटा दिल

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post: पवन सिंह संग सिंदूर वाली महिला का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। इसी बीच पत्नी ज्योति सिंह ने रामायण का हवाला देते हुए क्रिप्टिक पोस्ट किया।
Pawan Singh And Mahima Singh Controversy
पवन सिंह और ज्योति सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pawan Singh And Mahima Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में पवन सिंह मुस्कुराते हुए केक काटते और दोस्तों के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस जश्न के बीच एक बात ने सभी का ध्यान खींच लिया।

दरअसल, वीडियो में पवन सिंह के पास खड़ी एक महिला के माथे पर सिंदूर दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते पवन सिंह का नाम अभिनेत्री महिमा सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा और फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए, जिसने इस पूरे मामले को और हवा दे दी। ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लगातार दो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सीता वनवास में भी साथ थी, राम तो अयोध्या में भी साथ न दे सके।” वहीं, दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा, “शिव का अपनाया हुआ अक्सर दुनिया से ठुकराया हुआ होता है।”

इन पोस्ट्स के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ये इशारे कहीं न कहीं पवन सिंह की ओर ही हैं। हालांकि, ज्योति सिंह ने इन पोस्ट्स को लेकर किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस खुद ही कयास लगाने लगे हैं।

वायरल हो रही महिला की तस्वीर का जब स्क्रीनशॉट सामने आया, तब भी भ्रम की स्थिति बनी रही। हालांकि, थोड़ी ही देर में इस पूरे मामले की सच्चाई भी सामने आ गई। बताया गया कि जिस महिला को लेकर चर्चा हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि महिमा सिंह हैं।

कौन हैं महिमा सिंह?

महिमा सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर न्यूकमर अपनी पहचान बना रही हैं। वह इन दिनों पवन सिंह के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसके चलते उनका इस बर्थडे सेलिब्रेशन में मौजूद होना स्वाभाविक था। इससे पहले भी दोनों को ‘बनी लाइका’ गाने में साथ देखा जा चुका है, जहां उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। फिलहाल, पवन सिंह या ज्योति सिंह की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा अभी भी चर्चा में बना हुआ है।