पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का निधन, संदिग्ध हालात में मिला शव

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर का निधन हो गया है। उनका शव कराची के डिफेंस इलाके स्थित अपार्टमेंट में मंगलवार को बरामद हुआ, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का निधन, संदिग्ध हालात में मिला शव
हुमैरा असगर निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pakistani Actress Humaira Asghar Death: पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर का रहस्यमयी तरीके से निधन हो गया है। उनका शव कराची के डिफेंस इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उनका शव तीन हफ्ते पुराना बताया जा रहा है।

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमैरा पिछले सात वर्षों से अपने फ्लैट में अकेली रह रही थीं। जब पड़ोसियों ने फ्लैट से तेज बदबू आने की शिकायत की और बताया कि कई दिनों से उन्होंने हुमैरा को नहीं देखा, तब स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब फ्लैट पर पहुंची, तो कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।

फर्श पर पड़ा मिला हुमैरा असगर का शव

हालांकि, इस मामले में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) सैयद असद रजा ने मीडिया को जानकारी दी कि जब पुलिस अंदर पहुंची, तो हुमैरा असगर का शव फर्श पर पड़ा मिला। पहली नजर में लग रहा था कि शव कई दिनों पुराना है। मौके पर तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने सबूत इकट्ठा किए। शव को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह का खुलासा होगा।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस का कहना कि हुमैरा की मौत करीब 15 से 20 दिन पहले हो चुकी थी। उनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उनकी मौत को लेकर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, और जांच जारी है।

हुमैरा असगर का करियर

आपको बता दें, हुमैरा असगर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और वह सात साल से कराची स्थित अपार्टमेंट में रह रही थीं। वहीं उन्हें साल 2015 में आई पाकिस्तानी फिल्म ‘जालिबी’ और रिएलिटी शो ‘तमाशा घर’ के अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने अपने सीमित लेकिन, दमदार काम से इंडस्ट्री में एक खास पहचान भी बनाई थी।

फिलहाल अब उनकी मौत की खबर से फैंस और पड़ोसी गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैं और इस दुखद घटना पर हैरानी जता रहे हैं।