-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Reem Sheikh Wants To Join The Traitors Rejects Bigg Boss Reason
रीम शेख को लुभा रहा ‘द ट्रेटर्स’, बिग बॉस को लेकर दिया मजेदार बयान
- Written By: स्नेहा मौर्या
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने एक शो में बातचीत के दौरान बिग बॉस में हिस्सा बनने को लेकर खुलकर बात की। तो आइए जानते है उन्होंने क्या कहा।

रीम शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Reem Shaikh: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों कलर्स के रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अपने कॉमेडी और बेबाकी जवाब से दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक और रियलिटी शो को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। अमेजन प्राइम वीडियो का चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है और रीम की दोस्त जन्नत जुबैर भी इसका हिस्सा रही हैं।
रीम शेख ने बताया कि उन्होंने यह शो जन्नत के लिए देखना शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें खुद भी इसकी थीम और कांसेप्ट काफी मजेदार लगने लगा। मीडिया से बातचीत के दौरान जब रीम शेख से पूछा गया कि क्या वो इस शो में हिस्सा लेना चाहेंगी, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि “हां, मैं जरूर इस शो का हिस्सा बनना चाहूंगी।”
रीम शेख ने बिग बॉस को लेकर कही ये बात
रीम ने आगे कहा, “ये पहला रियलिटी शो है जिसे लेकर मैंने दिल से हां कहा है। इसका फॉर्मेट दिलचस्प है, इसमें गेम है, माइंड गेम्स हैं, और ये सब कुछ मुझे बेहद पसंद आता है। किसी दिन अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर ‘द ट्रेटर्स’ का हिस्सा बनना चाहूंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
लेकिन जब बात बिग बॉस की आई, तो रीम ने बड़ी ही साफगोई से इस शो को ना कह दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं बिग बॉस के लिए बनी ही नहीं हूं। अगर मैं वहां गई तो या तो मैं बहुत ज्यादा रोउंगी या बहुत झगड़ा करूंगी। मेरे लिए बीच का कोई रास्ता नहीं है।”
ये भी पढ़ें- कौन हैं प्रियंका पंडित? जो फिल्मों से सन्यास लेकर कृष्ण भक्ति में हुईं लीन
‘मैं गई तो वो खुद बाहर कर देंगे’
रीम ने आगे कहा, “या तो मैं इतनी ज्यादा इमोशनल हो जाऊंगी कि बिग बॉस वाले मुझे खुद ही बाहर कर देंगे, या फिर मैं इतना झगड़ा करूंगी कि वो मुझे फिनाले तक रोक लेंगे।”
आपको बता दें, रीम शेख की ईमानदारी और रियलिटी शोज को लेकर उनकी पसंद-नापसंद ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह हर कदम सोच-समझकर रखती हैं। जहां बिग बॉस जैसे ड्रामा-फोकस्ड शो से वह दूरी बना रही हैं, वहीं द ट्रेटर्स जैसे माइंड गेम बेस्ड शो को लेकर वह पूरी तरह एक्साइटेड हैं। अब देखना ये होगा कि आने वाले समय में वो सच में इस शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं।
Reem sheikh wants to join the traitors rejects bigg boss reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
Aug 09, 2026 | 03:06 PMनागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
Aug 09, 2026 | 03:03 PMआगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
Aug 09, 2026 | 03:02 PM30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Aug 09, 2026 | 02:51 PMछिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 09, 2026 | 02:49 PMकोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
Aug 09, 2026 | 02:48 PMअकोला रेलवे स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल 12 घंटे में मिली तो मालिक की आंखों से छलके खुशी के आंसू
Aug 09, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














