-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ott Horror Web Series It Welcome To Derry Know Where Available
OTT पर आई रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर सीरीज, 8 एपिसोड में छिपे खौफनाक रहस्य, जानें कहां है उपलब्ध
- Written By: स्नेहा मौर्या
OTT Horror Web Series: ओटीटी पर रिलीज हुई 8 एपिसोड की यह हॉरर थ्रिलर सीरीज इतनी डरावनी है कि अकेले देखना मुश्किल हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसका नाम और कहां उपलब्ध है।

इट: वेलकम टू डेरी वेब सीरीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
It Welcome to Derry Hindi Web Series:ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के दौर में एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। यहां हर जॉनर की भरमार है, लेकिन हॉरर थ्रिलर कंटेंट की डिमांड हमेशा टॉप पर रहती है। डर, रहस्य और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए हाल ही में एक ऐसी वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसने आते ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह 8 एपिसोड की हॉरर थ्रिलर सीरीज इस वक्त ओटीटी पर मस्ट वॉच मानी जा रही है।
जिस सीरीज की चर्चा हो रही है, उसका नाम है ‘इट: वेलकम टू डेरी’। इस सीरीज का इंतजार हॉरर लवर्स लंबे समय से कर रहे थे और रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया से लेकर ओटीटी ट्रेंडिंग लिस्ट तक अपनी जगह बना ली है। कहानी इतनी डरावनी और रहस्यमयी है कि इसे अकेले देखना हर किसी के बस की बात नहीं।
सीरीज की कहानी में छिपे हैं कई रहस्य
सीरीज की शुरुआत एक छोटे बच्चे से होती है, जो चोरी-छुपे सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंच जाता है। पकड़े जाने के डर से वह वहां से भागता है और रात के सन्नाटे में एक अनजान गाड़ी से लिफ्ट ले लेता है। उसे अंदाजा भी नहीं होता कि जिस गाड़ी में वह बैठा है, वही बुराई और शैतानी ताकतों का अड्डा है। इसके बाद वह बच्चा अचानक गायब हो जाता है और एक खौफनाक पिसाच उसके दोस्तों को डराने और सताने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
हर एपिसोड में नए रहस्य, डरावने दृश्य और सस्पेंस ऐसे बुने गए हैं कि दर्शक आखिरी तक बंधा रहता है। वेब सीरीज का बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमैटोग्राफी और विजुअल इफेक्ट्स डर को कई गुना बढ़ा देते हैं। कई सीन इतने भयानक हैं कि कमजोर दिल वाले दर्शकों को आंखें बंद करनी पड़ सकती हैं।
ये भी पढ़े- वड़ा पाव, ट्रैफिक और गड्ढे देखने की तलब, सुरभि चंदना को विदेश में आई मुंबई की याद
‘इट: वेलकम टू डेरी’ हिंदी भाषा में भी है उपलब्ध
‘इट: वेलकम टू डेरी’ को हाल ही में हिंदी भाषा में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है, जिससे भारतीय दर्शकों के बीच इसका क्रेज और बढ़ गया है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि IMDb ने इसे 8/10 की शानदार रेटिंग दी है।
अगर आप हॉरर, थ्रिल और रहस्य से भरपूर कंटेंट के शौकीन हैं और कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो यह वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। लेकिन हां, देखने से पहले हिम्मत जरूर जुटा लें।
Ott horror web series it welcome to derry know where available
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













