जब बिपाशा बसु ने विनोद खन्ना की फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट, फिर अक्षय कुमार के फिल्म से किया डेब्यू

Bipasha Basu Rejected Vinod Khanna Film: बिपाशा बसु ने मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर अपने दम पर तय किया। उन्होंने विनोद खन्ना की फिल्म को ठुकराकर अक्षय कुमार की ‘अजनबी’ से डेब्यू किया।
bipasha basu birthday special vinod khanna film rejected akshay kumar debut
बिपाशा बसु (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bipasha Basu Birthday Special Story: बॉलीवुड में लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि हीरोइन बनने के लिए गोरा रंग और छरहरी काया जरूरी है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने इन तयशुदा मानकों को तोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। बिपाशा बसु ने अपनी सांवली रंगत, आत्मविश्वास और बोल्ड अदाओं से इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया। 7 जनवरी 1979 को जन्मीं बिपाशा बसु आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं।

बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ। शुरुआती आठ साल उन्होंने दिल्ली में बिताए, इसके बाद उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया। स्कूल के दिनों में बिपाशा अपने बेबाक अंदाज और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती थीं। वे स्कूल की हेड गर्ल थीं, छोटे बाल रखती थीं और अपनी सख्त छवि के चलते उन्हें ‘लेडी गुंडा’ तक कहा जाने लगा था।

बिपाशा बसु का करियर

बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। साल 1996 में कोलकाता के एक होटल में मॉडल मेहर जेसिया रामपाल ने उन्हें देखा और मॉडलिंग की सलाह दी। उसी साल बिपाशा ने सुपरमॉडल प्रतियोगिता जीती और मियामी में आयोजित फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वे कई मैगजीन कवर और विज्ञापनों का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

विनोद खन्ना के फिल्म का ऑफर ठुकरा दी थी बिपाशा बसु

इसी दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता डिनो मोरिया से हुई और दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ। दोनों का एक बोल्ड विज्ञापन काफी विवादों में भी रहा। मॉडलिंग के दौरान ही बिपाशा को बड़े फिल्मी ऑफर मिलने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद खन्ना उन्हें अपने बेटे के साथ फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ में लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन बिपाशा ने यह ऑफर ठुकरा दिया। जेपी दत्ता की फिल्म में भी उन्हें छोटा रोल ऑफर हुआ, जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया।

बिपाशा बसु का बॉलीवुड डेब्यू

बिपाशा बसु ने साल 2001 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म हिट रही और बिपाशा को पहचान मिली। इसके बाद 2002 में आई ‘राज’ ने उन्हें बोल्ड और ग्लैमरस इमेज में स्थापित कर दिया। फिर ‘जिस्म’, ‘मदहोशी’, ‘नो एंट्री’, ‘धूम 2’, ‘ओमकारा’ और ‘गोल’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। उन्होंने साल 2016 में अभिनेता करन सिंह ग्रोवर से शादी की। आज वे एक बेटी की मां हैं और फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com