- Hindi News »
- Entertainment »
- On The Birthday Of Aashiqui Actor Rahul Roy Know The Special Things Related To His Life
फिल्म आशिकी के बाद राहुल रॉय को मिले थे 60 फिल्मों के ऑफर, फिर भी एक्टर हुए इंडस्ट्री से गायब
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: बॉलीवुड में प्यार-मोहब्बत पर आधारित फिल्में अक्सर लोगों के दिलों में बस जाती हैं। लेकिन बॉलीवुड में ‘आशिक’ का खिताब पाने वाले पहले हीरो हैं राहुल रॉय। अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी’ से अचानक ग्लैमर की दुनिया में छा जाने वाले राहुल रॉय आज अपनी 56वीं सालगिरह मना रहे हैं। मुंबई में जन्मे राहुल का पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। उनकी मां इंदिरा रॉय मशहूर स्तंभकार थीं और पिता दीपक एक बिजनेसमैन थे।
आशिकी ने बनाया स्टार
सम्बंधित ख़बरें
महेश भट्ट की 1990 में आई फिल्म आशिकी ने राहुल रॉय को रातों-रात स्टार बना दिया। राहुल के मुताबिक, लोगों के बीच इस फिल्म का क्रेज इतना था कि लोग थिएटर स्क्रीन पर सिक्के फेंक रहे थे। एक इंटरव्यू में राहत रॉय ने बताया था कि उस वक्त फिल्म आशिकी में काम करने के लिए उन्हें 30 हजार रुपये फीस मिली थी।लौटने पड़े निर्माताओं के पैसेअपनी पहली फिल्म के बाद बड़े स्टार बन गए राहुल रॉय को अगले 8 महीने तक कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई। उसका धैर्य टूट रहा था। लेकिन अचानक जब फिल्मों के ऑफर आने लगे तो दो हफ्ते के अंदर करीब 60 फिल्मों के ऑफर आ गए। राहुल ने 47 फिल्में साइन कीं, लेकिन बाद में उन्हें कई निर्माताओं के पैसे लौटाने पड़े क्योंकि उनके पास शूटिंग के लिए समय नहीं था।
बिग बॉस का पहला खिताब जीता
राहुल की फिल्म आशिकी साल 1990 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म उस तरह की सफलता का स्वाद नहीं चख सकी। लेकिन इस दौरान लोगों के बीच राहुल के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई। इसका सबूत ये है कि राहुल ने साल 2006 में टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया था।इस शो में भी राहुल को दर्शकों का खूब प्यार मिला और उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया। राहुल रॉय राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह कुछ साल पहले बीजेपी में शामिल हुए थे।
कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम
प्रसिद्धि पाने के बाद राहुल का नाम बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। बॉलीवुड में राहुल का नाम सबसे पहले महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के साथ जुड़ा। लेकिन पूजा और राहुल के अफेयर की खबरें महज अफवाह साबित हुईं। कहा जाता है कि राहुल और पूजा एक-दूसरे को बहुत पसंद करते थे, लेकिन सिर्फ अच्छे दोस्त के तौर पर। राहुल और मनीषा कोइराला का अफेयर काफी चर्चा में रहा था. जिस दौरान ये दोनों करीब आये उस दौरान राहुल काफी व्यस्त थे और मनीषा को समय नहीं दे पाते थे. कहा जाता है कि रिश्ते में दूरियां मनीषा को पसंद नहीं आईं और उन्होंने राहुल से दूर जाने का फैसला कर लिया।
On the birthday of aashiqui actor rahul roy know the special things related to his life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














