- Hindi News »
- Entertainment »
- Aashiqui Made Rahul Roy A Star Career Sank Even After Being Offered 60 Films
राहुल रॉय को आशिकी ने बनाया स्टार, 60 फिल्में ऑफर होने के बाद भी डूब गया एक्टर का करियर
- Written By: सोनाली झा
राहुल रॉय को महेश भट्ट की फिल्म आशिकी ने रातों-रात स्टार बना दिया। लोगों के बीच इस फिल्म का क्रेज इतना था कि लोग थिएटर स्क्रीन पर सिक्के फेंक रहे थे। राहुल रॉय को अगले 8 महीने तक कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई।

राहुल रॉय (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय का जन्म 9 फरवरी, 1966 में हुआ था। राहुल रॉय आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में जन्मे राहुल का पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। उनकी मां इंदिरा रॉय मशहूर स्तंभकार थीं और पिता दीपक एक बिजनेसमैन थे। उन्होंने 90 के दशक में एक फिल्म करके लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी लोग उनकी कमी महसूस करते हैं।
राहुल रॉय को फिल्म ‘आशिकी’ से फेम मिला था। रातों-रात सुपस्टार बने राहुल रॉय की किस्मत ने उनका साथ ऐसा छोड़ा कि वह दोबारा कामयाब नहीं हो पाए। लाइन से उनकी फिल्में पिटने लगी थीं। हालांकि एक वक्त आया था, जब डूबते को तिनका का सहारा मिला था। वह थी फिल्म ‘जुनून’। यह उनकी दूसरी हिट साबित हुई थी। हम आज आपको ऐक्टर की लाइफ और करियर से जुड़ी कुछ अनकही बातें बताने जा रहे हैं।
आशिकी ने बनाया स्टार
महेश भट्ट की 1990 में आई फिल्म आशिकी ने राहुल रॉय को रातों-रात स्टार बना दिया। राहुल के मुताबिक, लोगों के बीच इस फिल्म का क्रेज इतना था कि लोग थिएटर स्क्रीन पर सिक्के फेंक रहे थे। एक इंटरव्यू में राहत रॉय ने बताया था कि उस वक्त फिल्म आशिकी में काम करने के लिए उन्हें 30 हजार रुपये फीस मिली थी। लौटने पड़े निर्माताओं के पैसेअपनी पहली फिल्म के बाद बड़े स्टार बन गए राहुल रॉय को अगले 8 महीने तक कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई। उसका धैर्य टूट रहा था। लेकिन अचानक जब फिल्मों के ऑफर आने लगे तो दो हफ्ते के अंदर करीब 60 फिल्मों के ऑफर आ गए।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
Kala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
ये भी पढ़ें- अमृता सिंह ने आखिर क्यों सैफ अली खान को खिला दी थी नींद की गोलियां
राहुल ने साइन कीं 47 फिल्में
राहुल ने 47 फिल्में साइन कीं, लेकिन बाद में उन्हें कई निर्माताओं के पैसे लौटाने पड़े क्योंकि उनके पास शूटिंग के लिए समय नहीं था। राहुल की फिल्म आशिकी साल 1990 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म उस तरह की सफलता का स्वाद नहीं चख सकी। लेकिन इस दौरान लोगों के बीच राहुल के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई।
बिग बॉस का पहला खिताब जीता
राहुल ने साल 2006 में टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया था। इस शो में भी राहुल को दर्शकों का खूब प्यार मिला और उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया। राहुल रॉय राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह कुछ साल पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। प्रसिद्धि पाने के बाद राहुल का नाम बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा।
Aashiqui made rahul roy a star career sank even after being offered 60 films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













