-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Oh My Dog Review Pankaj Tripathi Geeta Agrawal Family Film 2 5 Stars
Oh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
- Written By: सोनाली झा
Pankaj Tripathi Film: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माय डॉग साफ-सुथरी और बच्चों के साथ देखने लायक फैमिली फिल्म है। फिल्म के डॉग्स और बाल कलाकार मोहित राय शानदार हैं। नवभारत ने फिल्म को 2.5 स्टार दिए हैं।

ओह माय डॉग रिव्यू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pankaj Tripathi Film Oh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी स्टारर और निर्देशक अमित राय की नई फिल्म ‘ओह माय डॉग’ इंसानों और उनके पालतू जानवरों (डॉग्स) के बीच के निस्वार्थ प्रेम को दर्शाती है। यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है जिसे आप बच्चों के साथ आसानी से देख सकते हैं। हालांकि, अपनी मासूमियत के बावजूद यह फिल्म कई मायनों में दर्शकों पर कोई गहरी छाप छोड़ने में नाकाम रहती है। नवभारत ने इस फिल्म को 2.5 स्टार्स (2.5/5) दिए हैं।
फिल्म की कहानी दो प्यारे पिल्लों (पप्स), मोमो और ऑस्कर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो जन्म के तुरंत बाद एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। मोमो को असम के एक अच्छे परिवार में पनाह मिलती है, जबकि ऑस्कर को एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाला मजदूर, प्रिंस गोद ले लेता है। कहानी में असली मोड़ तब आता है जब एक दिन मोमो और प्रिंस दोनों रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते हैं।
फिल्म का फर्स्ट हाफ
इसके बाद दोनों की तलाश शुरू होती है और इसी पर फिल्म का फर्स्ट हाफ टिका है जो काफी हद तक दिलचस्प लगता है। लेकिन इसके बाद फिल्म की कहानी काफी प्रेडिक्टेबल हो जाती है। चीजों को सरल रखने के चक्कर में निर्देशक ने लॉजिक को काफी पीछे छोड़ दिया है। एक छोटे बच्चे का पूरी पुलिस फोर्स को आसानी से चकमा दे देना या पूरी पुलिस का एक कुत्ते से खौफ खाना ये सब एक-दो बार मजेदार लगता है, लेकिन बार-बार दिखाने पर यह दर्शकों को हजम नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
तेजू भैय्या के फ्लर्ट अंदाज से लाल हुए काजल राघवानी के गाल, डिनर डेट का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही स्पाइडर मैन, वीकेंड पर पार कर सकती है 400 करोड़ की कमाई
YRKKH Spoiler: अभिरा करेगी जज बनने की तैयारी, कबीर की दादी के चैलेंज से हिलेगा दमानी परिवार
आलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस
फिल्म का अभिनय
फिल्म की असली जान और सबसे बेहतरीन कलाकार इसके डॉगी हैं, जो हर सीन में आपका दिल जीत लेते हैं। इंसानी कलाकारों की बात करें तो बाल कलाकार मोहित राय ने अपने प्यारे मोमो को खोजने के लिए दृढ़ संकल्पित बच्चे के रूप में आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं, लेकिन उनके किरदार के पास करने के लिए कुछ खास नहीं था, जो उनके प्रशंसकों को निराश कर सकता है। अभिनेत्री गीता अग्रवाल पर्दे पर शानदार लगी हैं और हर सीन में अपनी सहजता से दिल जीतती हैं।
फिल्म का फाइनल टेक
कुल मिलाकर, ‘ओह माय डॉग’ एक मासूम और दिल को छू लेने वाली फिल्म बनने की कोशिश करती है। फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई फूहड़ कॉमेडी या द्विअर्थी संवाद नहीं हैं, जिससे यह एक परफेक्ट फैमिली वॉच बनती है। अमन पंत का शानदार संगीत इसके कई दृश्यों में जान फूंकने का काम करता है। हालांकि, फिल्म का कमजोर सस्पेंस और हद से ज्यादा खींचे गए इमोशनल सीन्स इसे एक औसत फिल्म बना देते हैं। कहानी में जब भी कुछ नया करने का मौका आता है, फिल्म वही घिसे-पिटे रास्ते पर चलने लगती है।
Oh my dog review pankaj tripathi geeta agrawal family film 2 5 stars
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Oh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
Aug 07, 2026 | 03:02 PMमुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 03:00 PMFestival Skincare Tips: त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
Aug 07, 2026 | 02:58 PMप्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
Aug 07, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में बीएचएमएस-सीसीएमपी पंजीकरण के विरोध में डॉक्टरों का मोर्चा, तीसरे दिन भी आंदोलन जारी
Aug 07, 2026 | 02:54 PMजंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- ‘जान से खेलना पड़ा भारी’
Aug 07, 2026 | 02:53 PMशिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट
Aug 07, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














