-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rahul Gandhi Prayagraj Visit 8 August Chhatron Ki Goonj Kp Ground Event Details
प्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
- Written By: अनन्या तिवारी
Rahul Gandhi In Prayagraj: 8 अगस्त को प्रयागराज के KP ग्राउंड में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जानिए कानूनी अड़चनों और विवादों के बाद कैसे मिली इस आयोजन को मंजूरी।

राहुल गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Prayagraj Visit 8 August: संगम नगरी में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने वाला है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त 2026 को प्रयागराज आ रहे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ नामक इस कार्यक्रम के जरिए वह देश के सबसे बड़े शिक्षा केंद्र में युवाओं और छात्रों की समस्याओं को सीधे सुनेंगे और उनसे संवाद करेंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम की राह इतनी आसान नहीं थी; भारी विवाद और कानूनी अड़चनों के बाद आखिरकार प्रशासन ने इसकी मंजूरी दी है।
“सिस्टम बेईमान हो चुका है”- राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने अपने प्रयागराज दौरे से पहले सोशल मीडिया पर युवाओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए वर्तमान व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि वह देश के उस शहर में आ रहे हैं जहां सबसे ज्यादा नौजवान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। अपने संदेश में उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, “यहां का हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं है, बल्कि कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो आपकी मेहनत का सही दाम नहीं देती”।
उन्होंने पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियों और सालों के इंतजार का जिक्र करते हुए कहा कि कोटा, देहरादून और दिल्ली में छात्र सिर्फ सवाल पूछने के लिए लाठियां खा रहे हैं। राहुल गांधी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए लिखा कि यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
विरोधी हैं दुश्मन नहीं- राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू, क्या थमेगा संसद का घमासान?
राहुल गांधी ने नहीं दिया जवाब… सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने पर दिया बड़ा बयान, बोले- अब नेताओं पर भरोसा नहीं
प्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे अबान का शव, कसारी-मसारी में पिता की कब्र के पास ही करे जाएंगे दफन
सीतापुर हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, ड्राइविंग सीट पर सिर्फ हड्डियों का ढांचा मिला, CCTV खंगाल रही पुलिस
प्रयागराज आ रहा हूं – देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं। एक बात साफ़ है: यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं – कमी उस system की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती। पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का… pic.twitter.com/upgHb0GiM0 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
पहले क्यों नहीं मिली थी अनुमति?
इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। कायस्थ पाठशाला (केपी ट्रस्ट) ने शुरुआत में 5 अगस्त को एक आदेश जारी कर कार्यक्रम की अनुमति को निरस्त कर दिया था। इसके पीछे मुख्य रूप से तीन कारण बताए गए थे:
1. इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश: ट्रस्ट ने 2025 के एक न्यायिक आदेश का हवाला दिया था, जिसके अनुसार स्कूल-कॉलेजों के मैदानों का उपयोग केवल खेल और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए ही किया जाना चाहिए ताकि छात्रों की पढ़ाई में बाधा न आए।
2. जलभराव और सुरक्षा: लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान में जलभराव हो गया था, जिससे सुरक्षा के लिहाज से इसे अनुपयुक्त माना गया।
3. प्रशासनिक मंजूरी की कमी: ट्रस्ट का तर्क था कि जिला मजिस्ट्रेट से अंतिम औपचारिक अनुमति नहीं ली गई है।
कांग्रेस ने इन रुकावटों को भाजपा सरकार का राजनीतिक दबाव बताया था, जिसे लेकर काफी खींचतान भी देखने को मिली।
ऐसे मिली अनुमती
आयोजन पर मंडराते संकट को टालने के लिए यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सक्रिय हुए। उन्होंने केपी ट्रस्ट को लिखित आश्वासन दिया कि यह आयोजन पूरी तरह से ‘नॉन कमर्शियल’ होगा और इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2025 के आदेश सहित सभी न्यायिक निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ट्रस्ट ने अपना पुराना आदेश वापस लेते हुए शर्तों के साथ कार्यक्रम की दोबारा अनुमति दे दी है।
यह भी पढ़ें विरोधी हैं दुश्मन नहीं- राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू, क्या थमेगा संसद का घमासान?
8 अगस्त को क्या होगा?
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 8 अगस्त की शाम 5 बजे राहुल गांधी केपी कॉलेज ग्राउंड (केपी ग्राउंड) पहुंचेंगे। आयोजन की तैयारियां अब युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाले लाखों छात्रों की समस्याओं, जैसे पेपर लीक और बेरोजगारी, पर उनके साथ सीधा संवाद करना है।
शिक्षा का बड़ा केंद्र होने के नाते, प्रयागराज में राहुल गांधी का यह संवाद न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि सामाजिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस इस माध्यम से युवाओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश में है और अब सबकी निगाहें 8 अगस्त की शाम ‘संगम नगरी’ में गूंजने वाली छात्रों की आवाज पर टिकी हैं।
Rahul gandhi prayagraj visit 8 august chhatron ki goonj kp ground event details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Festival Skincare Tips: त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
Aug 07, 2026 | 02:58 PMप्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
Aug 07, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में बीएचएमएस-सीसीएमपी पंजीकरण के विरोध में डॉक्टरों का मोर्चा, तीसरे दिन भी आंदोलन जारी
Aug 07, 2026 | 02:54 PMजंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- ‘जान से खेलना पड़ा भारी’
Aug 07, 2026 | 02:53 PMशिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट
Aug 07, 2026 | 02:50 PMगरिमा अभियान: स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस की चेकिंग, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 02:44 PMसमृद्धि महामार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा; नौकरी की तलाश में निकले यवतमाल के दो युवा इंजीनियरों की गई जान
Aug 07, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














