-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Woman Drives Car Towards Wild Elephant Honks Continuously Forest Road Viral Video Wildlife Safety News
जंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- ‘जान से खेलना पड़ा भारी’
- Written By: हितेश तिवारी
Wild Elephant Video : जंगल के बीच सड़क पर सामने आए जंगली हाथी के बावजूद एक महिला चालक कार आगे बढ़ाती रही और लगातार हॉर्न बजाती रही। घटना का वीडियो देख लोग इसे बेहद खतरनाक और लापरवाही भरा कदम बता रहे।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Woman Driving Towards Elephant : जंगल के रास्तों पर सफर करते समय थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चालक जंगल के बीच सड़क पर सामने आए विशाल जंगली हाथी के बेहद करीब तक अपनी कार ले जाती दिखाई देती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी सड़क पर खड़ा है, लेकिन महिला कार रोकने या पीछे हटने के बजाय लगातार उसकी ओर बढ़ती रहती है। इतना ही नहीं, वह बार-बार हॉर्न भी बजाती है, मानो हाथी को रास्ते से हटाने की कोशिश कर रही हो। यह वीडियो एक्स पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे बेहद जोखिम भरा कदम बताया।
In this video, a woman is driving an Alto car through a forest road when a huge elephant appears in front of her. Instead of stopping the car or reversing, she drives straight toward the elephant at high speed while continuously honking. Even after getting close to the elephant,… pic.twitter.com/mV5ob7MTVz — Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 7, 2026
जंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती दिखी महिला
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार और हाथी के बीच की दूरी लगातार कम होती जाती है। सामान्य तौर पर ऐसे हालात में वन्यजीव विशेषज्ञ वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी बनाकर रुकने और जानवर के खुद रास्ता छोड़ने का इंतजार करने की सलाह देते हैं। लेकिन यहां महिला लगातार कार आगे बढ़ाती रही।
राहत की बात यह रही कि हाथी ने कोई आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी और कुछ देर बाद शांत तरीके से सड़क छोड़कर जंगल की ओर चला गया। यदि हाथी खुद को खतरे में महसूस करता, तो वह कार पर हमला भी कर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इसी वजह से वीडियो देखने वाले कई लोगों ने इसे किस्मत का साथ बताया।
सम्बंधित ख़बरें
मोरबी में रहस्यमयी कुएं से लोगों में दहशत, समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा पानी, VIDEO हो रहा वायरल
इंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
ये खबर भी पढ़ें : मोरबी में रहस्यमयी कुएं से लोगों में दहशत, समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा पानी, VIDEO हो रहा वायरल
लोगों ने इसे बताया बेहद खतरनाक कदम
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की हरकत की जमकर आलोचना की। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि जंगल में रहने वाले जानवरों का सम्मान करना और उनके प्राकृतिक व्यवहार में दखल नहीं देना चाहिए। कुछ लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी और शक्तिशाली वन्यजीव के सामने इस तरह हॉर्न बजाना और कार बढ़ाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना फैसला है।
वहीं कई यूजर्स ने लोगों से अपील की कि अगर कभी जंगल के रास्ते में हाथी, बाघ या अन्य जंगली जानवर दिखाई दें, तो वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखें, हॉर्न न बजाएं और जानवर के खुद रास्ता खाली करने का इंतजार करें। विशेषज्ञ भी यही सलाह देते हैं कि वन क्षेत्रों में धैर्य और सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Woman drives car towards wild elephant honks continuously forest road viral video wildlife safety news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- ‘जान से खेलना पड़ा भारी’
Aug 07, 2026 | 02:53 PMशिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट
Aug 07, 2026 | 02:50 PMगरिमा अभियान: स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस की चेकिंग, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 02:44 PMसमृद्धि महामार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा; नौकरी की तलाश में निकले यवतमाल के दो युवा इंजीनियरों की गई जान
Aug 07, 2026 | 02:42 PMनीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
Aug 07, 2026 | 02:42 PMरेलवे के नए नियम लागू: महिलाओं के डिब्बे में घुसने पर 2,500 रुपये जुर्माना, बिना टिकट यात्रा पर भी सख्ती
Aug 07, 2026 | 02:36 PMतेजू भैय्या के फ्लर्ट अंदाज से लाल हुए काजल राघवानी के गाल, डिनर डेट का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
Aug 07, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












