-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Sudden Delhi Visit Pm Modi Meeting Shiv Sena Symbol Case Supreme Court
शिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट
- Written By: अनिल सिंह
Shiv Sena Symbol Case 2026: सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे अचानक दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात कर चर्चा की।

पीएम मोदी और एकनाथ शिंदे (सोर्स-सोशल मीडिया)
Shiv Sena Symbol Shinde Meeting With PM Modi: महाराष्ट्र में शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच राज्य का राजनीतिक तापमान एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। शीर्ष अदालत द्वारा ‘राजनीतिक दल और विधायी दल के अलग न होने’ को लेकर की गई तीखी टिप्पणी के तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक दिल्ली पहुंचे हैं।
दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकातें की हैं, जिसके बाद से महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और उद्धव गुट का बड़ा दावा
सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ शिवसेना यूबीटी (UBT) नेता सुनील प्रभु की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले को चुनौती दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
चिंता मत करो, मैं आपके साथ हूं… पीएम मोदी ने NDA सांसदों से की मुलाकात, PMO से सीधा संपर्क करने की दी छूट
मुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
महाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
सुनवाई के दौरान अदालत की ओर से टिप्पणी की गई कि विधायी दल राजनीतिक दल से स्वतंत्र होकर कार्य नहीं कर सकता और चुनाव आयोग द्वारा केवल विधायकों के बहुमत को आधार बनाना पहली नजर में अनुचित प्रतीत होता है। इस टिप्पणी के तुरंत बाद ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिन्ह जल्द ही उद्धव ठाकरे को वापस मिल सकता है, जिससे शिंदे गुट में खलबली मच गई है।
ये भी पढ़ें- मुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
पीएम मोदी के साथ नाश्ते पर चर्चा और कैबिनेट विस्तार
अदालत के रुख से पैदा हुई राजनीतिक अनिश्चितता के बीच एकनाथ शिंदे ने दिल्ली का रुख किया। शुक्रवार को शिंदे गुट के उन सांसदों ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की जो हाल ही में ठाकरे खेमे को छोड़कर आए हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के राजनीतिक हालात और ‘GenZ’ आंदोलन के प्रभाव की समीक्षा के लिए एनडीए (NDA) के सहयोगियों से लगातार संवाद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी के साथ बैठक में महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालात, संभावित अदालती फैसले और राज्य कैबिनेट विस्तार में नए सांसदों को शामिल करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की है।
प्रशांत किशोर और सुनेत्रा पवार की मुलाकात से नए संकेत
एक तरफ जहां शिवसेना मामले को लेकर दिल्ली से मुंबई तक हलचल है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में भी अंदरूनी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की मुंबई में हुई अचानक मुलाकात ने सभी को चौंका दिया है।
बताया जा रहा है कि पार्थ पवार स्वयं प्रशांत किशोर को चार्टर्ड प्लेन से मुंबई लाए थे। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, शिंदे के दिल्ली दौरे और पीके (PK) की एंट्री ने महाराष्ट्र के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
Eknath shinde sudden delhi visit pm modi meeting shiv sena symbol case supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल
Aug 07, 2026 | 03:16 PMBhojpuri Bawaal: पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, जानिए सेट पर क्या हुआ था उस दिन
Aug 07, 2026 | 03:16 PMगोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
Aug 07, 2026 | 03:14 PMउज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
Aug 07, 2026 | 03:10 PM‘मेरी क्रेविंग थी, पर उनकी थी इंसानियत’… बेंगलुरु की लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम, छोटी-सी दयालुता
Aug 07, 2026 | 03:07 PMOh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
Aug 07, 2026 | 03:02 PMमुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 03:00 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














