-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Doctors Protest Bhms Ccmp Mmc Registration Ima
यवतमाल में बीएचएमएस-सीसीएमपी पंजीकरण के विरोध में डॉक्टरों का मोर्चा, तीसरे दिन भी आंदोलन जारी
- Written By: आंचल लोखंडे
IMA Yavatmal: यवतमाल में बीएचएमएस-सीसीएमपी डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण देने के विरोध में IMA का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। रेजिडेंट डॉक्टरों ने मोर्चा निकाला।

यवतमाल डॉक्टर आंदोलन (सो्र्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Doctors Protest: बीएचएमएस-सीसीएमपी (CCMP) डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) में पंजीकरण देने के प्रस्ताव के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा 4 अगस्त से शुरू किए गए राज्यव्यापी आंदोलन को यवतमाल में तीसरे दिन भी व्यापक समर्थन मिला। गुरुवार को स्वर्गीय वसंतराव नाईक जिला शासकीय अस्पताल तथा शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के निवासी चिकित्सकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाला। आंदोलन में महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स (MARD), एएसएमआई तथा विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर संगठन भी सहभागी हुए।
चिकित्सा सेवाएं बंद गुरुवार को भी चिकित्सकों के आंदोलन के चलते यवतमाल शहर के अधिकांश निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में ओपीडी, नियमित जांच और निर्धारित चिकित्सा सेवाएं बंद रहीं। हालांकि आपातकालीन एवं आकस्मिक मरीजों की सेवाएं जारी रखी गईं, ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आईएमए ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन मरीजों के खिलाफ नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा, वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित आधुनिक चिकित्सा पद्धति तथा चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
समर्थन के लिए रेजिडेंट डॉक्टर भी उतरे मैदान में
महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स (MARD), स्वर्गीय वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, यवतमाल के निवासी डॉक्टरों ने भी बीएचएमएस-सीसीएमपी डॉक्टरों के पंजीकरण और कथित क्रॉस-प्रैक्टिस के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन का समर्थन किया। केंद्रीय मार्ड के निर्देशानुसार 5 अगस्त से आंदोलन शुरू किया गया। इससे पहले 4 अगस्त को अधिष्ठाता को आआंदोलन संबंधी पत्र सौंपा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
समृद्धि महामार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा; नौकरी की तलाश में निकले यवतमाल के दो युवा इंजीनियरों की गई जान
रेलवे के नए नियम लागू: महिलाओं के डिब्बे में घुसने पर 2,500 रुपये जुर्माना, बिना टिकट यात्रा पर भी सख्ती
मदर डेयरी भूमि प्रस्ताव पर अकोला मनपा में हंगामा, शिवसेना पार्षद सागर भारुका 15 दिन के लिए निलंबित
नागपुर की होनहार डॉक्टर की सांगली में दर्दनाक मौत, कार ने मारी टक्कर; MBBS के बाद MS कर रही खुशी मुंधड़ा
यवतमाल में IMA आंदोलन को मिला समर्थन
मार्ड ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा पद्धति के खिलाफ नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक चिकित्सा प्रणाली, मरीजो की सुरक्षा और चिकित्सा नियमन की वैधानिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए है। आंदोलन के दौरान नियमित सेवाएं प्रभावित रहेंगी, लेकिन पहले 24 घंटे तक आपातकालीन सेवाएं, कैजुअल्टी तथा जीवनरक्षक चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। आगे की रणनीति केंद्रीय मार्ड के निर्देशानुसार तय की जाएगी।
रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी किया प्रदर्शन
आंदोलन में मार्ड के सचिव डॉ. अमोल देशपांडे, डॉ. अरविंद कुडमेथे, डॉ. शरद राखुंडे, डा.टी.सी. राठोड, डॉ. आशीष तावडे, डॉ. माने, डॉ. शिरभाते, डॉ. प्रशांत कासारे, डॉ. विजय मून, डॉ. स्वपनिल मदनकर, डॉ. समीर राठोड, डॉ. चिरडे, डॉ. उमरे, डॉ. अमर सुरजुसे, डॉ. जोशी, डॉ. कुलकर्णी सहित डॉ. शुभम यादव, डॉ. स्नेहा ऐनलवार, उपाध्यक्ष डॉ. रोहित राठोड, संयुक्त सचिव, डॉ. प्राची बिसेन, डॉ. समाधान नागरे, डॉ. लिमाभी गोगोई, डॉ. अथर्व इंगले, डॉ. जिगर पांड्या, डॉ. तुषार सांगोडे, डॉ. प्रियांका बाजोरिया, डॉ. साहिल भुतडा आदि शामिल हुए।
हड़ताल के दौरान डॉक्टर पर हमले की कोशिश
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से घोषित राज्यव्यापी हड़ताल का असर अब प्रदेशभर में दिखाई देने लगा है। गुरुवार को यवतमाल के चिंतामणि हॉस्पिटल में मरीज की जांच की मांग को लेकर कुछ परिजनों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
ये भी पढ़े: Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
जानकारी के अनुसार, हड़ताल के कारण अस्पताल में केवल आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं ही उपलब्ध होने की जानकारी बार-बार देने के बावजूद सबंधित लोगों ने अस्पताल कर्मचारियों से विवाद किया और हंगामा खड़ा कर दिया, स्थिति को शांत कराने के लिए डॉ. निलेश येलनारे ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई, मारपीट करने की कोशिश की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया, जिससे किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
Yavatmal doctors protest bhms ccmp mmc registration ima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में बीएचएमएस-सीसीएमपी पंजीकरण के विरोध में डॉक्टरों का मोर्चा, तीसरे दिन भी आंदोलन जारी
Aug 07, 2026 | 02:54 PMजंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- ‘जान से खेलना पड़ा भारी’
Aug 07, 2026 | 02:53 PMशिवसेना पार्टी सिंबल और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बीच एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली दौरे का क्या मतलब, रिपोर्ट
Aug 07, 2026 | 02:50 PMगरिमा अभियान: स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस की चेकिंग, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 02:44 PMसमृद्धि महामार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा; नौकरी की तलाश में निकले यवतमाल के दो युवा इंजीनियरों की गई जान
Aug 07, 2026 | 02:42 PMनीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
Aug 07, 2026 | 02:42 PMरेलवे के नए नियम लागू: महिलाओं के डिब्बे में घुसने पर 2,500 रुपये जुर्माना, बिना टिकट यात्रा पर भी सख्ती
Aug 07, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












