Nishaanchi Film Review: फिल्मी लिटमस टेस्ट में पास हुए ऐश्वर्या ठाकरे, निशानची फिल्म रिव्यू

Film Review: अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म निशानची रिलीज हो चुकी है, अगर आप फिल्म देखने जा रहे हैं तो उसका रिव्यू जरूर पढ़ लें।
Nishaanchi Film Review: फिल्मी लिटमस टेस्ट में पास हुए ऐश्वर्या ठाकरे, निशानची फिल्म रिव्यू   
निशानची फिल्म रिव्यू: थियेटर की सीट पर ही आपको कानपुर पहुंचा देगी अनुराग कश्यप की फिल्म
Updated on

StartFragment

Nishaanchi: फिल्म निशानची रिलीज हो चुकी है, इस फिल्म के लिए अनुराग कश्यप ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। वह खुद फिल्म के प्रमोशन में नजर आ रहे थे। फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे को इंट्रोड्यूस किया गया है। फिल्म कानपुर की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहेगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। चलिए जानते हैं फिल्म कैसी है? अनुराग कश्यप का डायरेक्शन कैसा है और ऐश्वर्या ठाकरे की एक्टिंग कैसी है?

ऐश्वर्या ठाकरे ने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है और अनुराग कश्यप भी फिल्म मेकिंग के लिटमस टेस्ट में पास हुए हैं। फिल्म अनुराग कश्यप की फिल्म हो तो दर्शकों की उम्मीद बढ़ जाती है। क्या इस बार अनुराग कश्यप लोगों की उम्मीद पर खरे उतरे हैं? इसका जवाब आपको यह रिपोर्ट पढ़ने के बाद मिल जाएगा। 

कहानी: निशानची फिल्म की कहानी कानपुर के दो जुड़वा भाइयों बबलू और डब्लू की है। एक गुंडा है तो दूसरा डरपोक, दोनों की मां एक शख्स से नफरत करती है, लेकिन उनका एक बेटा इस शख्स अंबिका प्रसाद को अपना चाचा मानता है। उसका हर आदेश मानता है। वह ऐसा क्यों करता है और कहानी में आगे बबलू डब्लू का क्या होता है? उसकी मां के साथ क्या होता है? यह जानने के लिए आपको थिएटर जाना होगा। फिल्म की कहानी जबरदस्त है और फिल्म कानपुर शहर के कहानी को दिखा रही है। आप बिना कानपुर गए ही कानपुर में पहुंच जाते हैं, यही इस फिल्म के कहानी की असली जीत है। 

एक्टिंग: फिल्म में लीड रोल में ऐश्वर्या ठाकरे नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र के पॉलिटिकल परिवार से संबंध रखने वाला यह लड़का, फिल्म में कनपुरिया बना हुआ है। लेकिन ऐश्वर्या ठाकरे को देखकर आपको एक बार भी ऐसा एहसास नहीं होगा कि डब्लू और बबलू का किरदार निभा रहा ऐश्वर्या ठाकरे मराठी युवक है। यही उनके एक्टिंग को एक पहचान देता है। निशानची ऐश्वर्या ठाकरे की पहली फिल्म है, लेकिन उनकी एक्टिंग देखकर ऐसा लगता नहीं। वेदिका पिंटू ने फिल्म में माधुरी दीक्षित के किरदार को अपनाया है, उन्होंने भी बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। विनीत सिंह हमेशा की तरह अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आए। कुमुद मिश्रा और जीशान ने बेहतरीन अभिनय किया है। एक्टिंग में कलाकारों को 10 में 10 अंक दिए जा सकते हैं। 

डायरेक्शन: अनुराग कश्यप की ये खासियत रही है कि वह जिस इलाके पर आधारित फिल्म बनाते हैं, दर्शक उस इलाके को थिएटर में महसूस करने लगते हैं। निशानची में आप कानपुर को महसूस करेंगे और यह कहा जा सकता है कि अनुराग कश्यप फिल्म मेकिंग के लिटमस टेस्ट में अच्छी तरह से पास हुए हैं। कहानी में कमजोरी भी है फिल्म बहुत स्लो है लेकिन उसे नजर अंदाज किया जा सकता है। खबर यह है कि यह फिल्म का एक पार्ट है दूसरा पार्ट भी आएगा मतलब फिल्म के साथ सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। 

म्यूजिक: फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है, गीत संगीत लोकल फील देते हैं, जो अनुराग कश्यप की फिल्मों में हमेशा देखने को मिलता है, यहां कुछ अलग नहीं है, आप फिल्म इंजॉय कर सकते हैं। 

क्यों देखें फिल्म: अनुराग कश्यप का सिनेमा अगर आपको पसंद है तो यह फिल्म बिल्कुल आपके लिए है, लेकिन ऐश्वर्या ठाकरे की एक्टिंग देखने के लिए आपको सिनेमाघर जरूर जाना चाहिए उन्होंने कमाल किया है।  

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com