दिल्ली में नामीबिया पस्त, टीम इंडिया मस्त, सूर्या के धुरंधरों की शानदार जीत के बाद सुपर-8 में जगह लगभग पक्की

Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने दूसरे मैच में नामीबिया को एकतरफा अंदाज में हराया। इस जीत से टीम इंडिया का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो गया है।
खराब नेट रन रेट की टेंशन खत्म! यहां समझिए टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे आसान गणित
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने नामीबिया को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यूएसए के बाद नामीबिया को मात देने के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में नामीबिया की टीम 116 रन पर सिमट गई और मुकाबला एकतरफा हो गया। ईशान किशन और हार्दिक पंड्या इस जीत के प्रमुख नायक रहे।

विस्फोटक शुरुआत और 200 पार स्कोर

कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टॉस हार गए और भारत को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। संजू सैमसन और ईशान किशन ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई। सैमसन ने आते ही तीन छक्के और एक चौका जड़ा, लेकिन 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने पारी संभालते हुए 20 गेंदों में तेज अर्धशतक जड़ा और 24 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने 25 रन जोड़े, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन ही बना सके। हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाजी में दम दिखाते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 52 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि मिडिल ऑर्डर में कुछ बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके। रिंकू सिंह 1 रन पर आउट हुए, अक्षर पटेल पहली गेंद पर पवेलियन लौटे और शिवम दुबे 23 रन ही बना पाए। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड एरसमस ने 4 विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत 209 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

गेंदबाजों का कमाल, नामीबिया 116 पर ढेर

209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 7 रन देकर 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली। नामीबिया की पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई और भारत ने बड़ी जीत दर्ज की।

सुपर-8 लगभग तय, अब पाकिस्तान से भिड़ंत

इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है और सुपर-8 में प्रवेश लगभग सुनिश्चित कर लिया है। अब भारत का अगला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जो कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम रहेगा और फैंस की नजरें इस हाई-वोल्टेज टकराव पर टिकी रहेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com