- Hindi News »
- Entertainment »
- Anurag Kashyap Arrived In Mumbai Just 5000 Rupees Here How His Life Changed
Birthday Special: पांच हजार रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे अनुराग कश्यप, जानें फिर कैसे बदली किस्मत
Anurag Kashyap Birthday: अनुराग कश्यप आज 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुराग का सपना वैज्ञानिक बनने का था, लेकिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 55 फिल्में देखने के बाद उन्होंने सिनेमा को करियर बना लिया।
- Written By: सोनाली झा

अनुराग कश्यप (फोटो- सोशल मीडिया)
Anurag Kashyap Birthday Special Story: बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर और अपने अनोखे अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाले अनुराग कश्यप का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने सिनेमा को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की सच्चाई का आईना बनाने का काम किया है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान सफर नहीं था।
अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। अनुराग कश्यप आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुराग कश्यप की शुरुआती पढ़ाई देहरादून में हुई। आठ साल की उम्र में वह ग्वालियर पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि बचपन में उनका सपना वैज्ञानिक बनने का था। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लिया।
अनुराग कश्यप का टर्निंग प्वॉइंट
हंसराज कॉलेज में अनुराग कश्यप का सामना थिएटर ग्रुप जन नाट्य मंच से हुआ और उन्होंने नुक्कड़ नाटकों में हिस्सा लेना शुरू किया। अनुराग कश्यप की जिंदगी का टर्निंग प्वॉइंट तब आया, जब उन्हें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जाने का मौका मिला। वहां उन्होंने मात्र 10 दिनों में 55 फिल्में देख डालीं। यही वह पल था जब अनुराग कश्यप ने तय कर लिया कि उनका भविष्य सिनेमा से ही जुड़ा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने
Raja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला
Riteish Deshmukh ने आशा भोसले को याद कर शेयर की भावुक यादें, बोले- मैं उन्हें आशा आई कहकर पुकारता था
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
अनुराग कश्यप का फिल्मी करियर
साल 1993 में महज 5,000 रुपये लेकर अनुराग कश्यप मुंबई पहुंचे। शुरुआत बेहद कठिन थी, यहां तक कि पैसों की कमी के चलते उन्हें कई रातें सड़कों पर गुजारनी पड़ीं। लेकिन संघर्ष के दिनों में उन्हें पृथ्वी थिएटर में काम करने का मौका मिला, जिसने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जोड़े रखा। अनुराग कश्यप का फिल्मी करियर तब आगे बढ़ा जब एक्टर मनोज बाजपेयी ने उनकी मुलाकात डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा से कराई।
निर्देशन की शुरुआत
अनुराग कश्यप ने फिल्म सत्या की स्क्रिप्ट लिखने में योगदान दिया। यहीं से उन्हें पहचान मिली और इंडस्ट्री में उनकी एंट्री पक्की हो गई। निर्देशन की शुरुआत उन्होंने फिल्म पांच से की, हालांकि सेंसर बोर्ड की पाबंदियों के कारण यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने ब्लैक फ्राइडे बनाई, जो मुंबई बम धमाकों पर आधारित थी और हुसैन जैदी की किताब से प्रेरित थी। इस फिल्म ने उन्हें बतौर गंभीर और साहसी फिल्मकार अलग पहचान दिलाई।
Anurag kashyap arrived in mumbai just 5000 rupees here how his life changed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लू से बेहाल नासिक: 43°C में तपते हालात, किसानों ने ‘फॉगर तकनीक’ से बचाईं गायें और बढ़ाया दूध उत्पादन
May 02, 2026 | 03:11 PMTrump Cards Post: “आई हैव ऑल कार्ड” ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने ताश की तस्वीर पोस्ट कर दी बड़ी चेतावनी
May 02, 2026 | 03:07 PMमहाराष्ट्र दिवस पर धुले के सीनियर PI श्रीराम पवार को ‘DGP सम्मानचिन्ह’, सख्त कार्यशैली से बनाई अलग पहचान
May 02, 2026 | 03:02 PMHaridwar Viral Video: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर मचा बवाल, लोगों ने किया विरोध
May 02, 2026 | 03:02 PM‘गुरु गुड़ रह गया…’, दिग्विजय सिंह ने भरी सभा में जीतू पटवारी पर कसा तंज; कांग्रेस की कलह आई सामने!
May 02, 2026 | 03:00 PMNarada Muni: आज है नारद जयंती, जानिए किसने और क्यों दिया था नारद मुनि को बड़ा श्राप
May 02, 2026 | 02:48 PMपुणे में हैवानियत की हदें पार! भोर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लाेगों ने किया चक्काजाम
May 02, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














