सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील ने निमृत के साथ की थी गंदी हरकत, जवाब में मिला थप्पड़

टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट में एक सीनियर वकील ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा था।
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील ने निमृत के साथ की थी गंदी हरकत
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील ने निमृत के साथ की थी छेड़छाड़
Published on: 
Updated on: 

टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया वकालत की पढ़ाई पढ़ चुकी है। एक्ट्रेस बनने से पहले वो लॉयर बनना चाहती थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी चौंकाने वाली बात बताई और कहा कि वह 19 साल की थी तो सुप्रीम कोर्ट में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी, इसके बाद निमृत कौर ने बताया कि उन्हें गहरा सदमा लगा था।

हॉटरफ्लाई को दिए गए इंटरव्यू में निमृत कौर ने बताया कि वह कॉलेज के थर्ड ईयर में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई देखने पहुंची। निमृत ने बताया कि हियरिंग के लिए वह कोर्ट में खड़ी थी कोर्ट भरा हुआ था, क्योंकि वह काफी अहम हियरिंग थी, लेकिन कोर्ट रूम में निमृत के साथ एक सीनियर वकील ने गंदी हरकत की।

निमृत ने बताया कि मैंने अपने बट पर किसी का हाथ महसूस किया। मुझे लगा कि इतनी भीड़ है, लोगों का शरीर एक दूसरे से टच हो रहा होगा। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखा तो जिस शख्स का हाथ में महसूस कर रही थी। वह सीधा देख रहा था। वह मुझसे आंखें नहीं मिला रहा था। फिर मैंने सोचा कि मैं जगह बदल लेती हूं, मैंने जगह बदल ली, मुझे फिर महसूस हुआ कि किसी ने मेरा हाथ छुआ। मैं हैरान रह गई वह मेरे साथ पीछे आ गया था। उसने मेरे बट पर हाथ लगाया। मेरी आंखें भर गई थी। मुझे सदमा लगा था।

निमृत में आगे बताया कि उनकी हालत देखकर फीमेल सीनियर लॉयर वहां आई और पूछी क्या सब कुछ ठीक है? वह आदमी तुम्हें परेशान कर रहा है? निमृत में हां में सर हिलाया। इसके बाद महिला वकील निमृत को बताया कि कुछ मिनट पहले वह सीनियर वकील उनके शर्ट में हाथ डालने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद महिला वकील ने निमृत का हाथ पकड़ा और वकील के गाल पर थप्पड़ का जड़ दिया। निमृत सुप्रीम कोर्ट की उस घटना को बताते हुए बेहद इमोशनल हो गई थी। उन्होंने बताया कि उस घटना के बाद मुझे गहरा सदमा लगा था।