- Hindi News »
- Entertainment »
- Nikhil Dwivedi Announced Film Nagin Shared Glimpse Of Script
निखिल द्विवेदी ने मकर संक्रांति के मौके पर नई फिल्म नागिन का किया एलान, शेयर की स्क्रिप्ट की झलक
निखिल द्विवेदी अपनी फिल्मों के लिए काफी चर्चा में चल रहे है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'CTRL' रिलीज हुई थी।प्रोड्यूसर अब अपनी नई फिल्म नागिन पर काम कर रहे है उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की झलक शेयर की है।
- Written By: अदिति भंडारी

निखिल द्विवेदी ने मकर संक्रांति के मौके पर नई फिल्म नागिन का किया एलान, शेयर की स्क्रिप्ट की झलक (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘नागिन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में निखिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की स्क्रिप्ट की झलक शेयर करते हुए लिखा कि “मकर संक्रांति और फाइनली..”। इस छोटे से कैप्शन ने फैंस और फिल्मप्रेमियों के बीच उत्सुकता की लहर पैदा कर दी है।
‘नागिन’ फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी कर रहे हैं, जो अपने गहरे और प्रभावशाली निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। निखिल की यह आगामी फिल्म सिनेमा प्रेमियों के लिए एक और बड़ी पेशकश साबित हो सकती है। इससे पहले निखिल अपनी प्रोडक्शन थ्रिलर फिल्म ‘CTRL’ के जरिए खूब तारीफें बटोर चुके हैं।
‘CTRL’ की ऐतिहासिक सफलता
‘CTRL’जिसमें अनन्या पांडे और विहान समत ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं है। उन को न सिर्फ दर्शकों से बल्कि आलोचकों से भी सराहना मिली। इस फिल्म को इसके अनोखे और नई सोच वाले कॉन्सेप्ट के लिए “भारत का ब्लैक मिरर” कहा गया है। इस फिल्म में साइंस-फिक्शन और थ्रिलर का एक ऐसा मिश्रण था जिसने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया। कहानी की बारीकियां और इसकी मौलिकता ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Multilingual Bollywood Actor: मल्टी टैलेंटेड हैं ये स्टार्स, एक नहीं कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़, देखें लिस्ट
Randeep Hooda Rejected Aurangzeb Role: ‘छावा’ का ऑफर ठुकरा चुके हैं रणदीप हुड्डा, इस वजह से नहीं बने औरंगजेब
Farah Khan Gold Diet Video: गोल्ड डाइट से परेशान हुईं फराह खान, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द
बॉलीवुड और काला जादू… किसी का टूटा घर, तो किसी की मौत ने मचा दी सनसनी, देखें तस्वीरें
इस फिल्म के जरिए एक प्रोड्यूसर के तौर पर निखिल ने साबित कर दिया कि वे केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे ऐसी कहानियां लेकर आना चाहते हैं जो दर्शकों के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ें।
निखिल की ‘नागिन’ से बढ़ी उम्मीदें
निखिल द्विवेदी की नई फिल्म ‘नागिन’ को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि कहानी और कलाकारों को लेकर अधिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन स्क्रिप्ट की झलक ने उत्साह को नई ऊंचाई दी है। निखिल के प्रोडक्शन का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘नागिन’ भी एक दमदार और दर्शकों को बांधने वाली कहानी होगी।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यहां देखे पोस्ट का एक झलक-
निखिल द्विवेदी स्टोरी (सौ. इंस्टाग्राम)
फिल्म इंडस्ट्री में निखिल को एक ऐसा प्रोड्यूसर माना जाता है जो नए और साहसिक प्रयोग करने से पीछे नहीं हटते। उनकी फिल्मों में न केवल शानदार विज़न होता है, बल्कि समाज और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने की क्षमता भी होती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘नागिन’ किस तरह की कहानी लेकर आती है और दर्शकों पर कैसा जादू चलाती है।
Nikhil dwivedi announced film nagin shared glimpse of script
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














