नया फोन लेने का सही मौका! Flipkart Republic Day Sale 2026 की डेट आई सामने, बजट फोन होंगे सस्ते

Flipkart Republic Day Sale Price Drop: नया स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब इंतजार खत्म होने वाला है। ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart ने अपनी पहली बड़ी सेल लाने जा रही है।
Flipkart Republic Day Sale 2026 dates have been revealed, and budget phones will be available at discounted prices.
Flipkart Republic Day Sale 2026 (Source. Flipkart)
Published on
Updated on

Best Smartphones Sale India: अगर आप काफी समय से नया स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब इंतजार खत्म होने वाला है। ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart ने अपनी पहली बड़ी सेल Flipkart Republic Day Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी टीजर के मुताबिक यह मेगा सेल 17 जनवरी 2026 से शुरू होगी।

हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि यह सेल कितने दिनों तक चलेगी, लेकिन Flipkart की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर रिपब्लिक डे सेल का डेडिकेटेड बैनर लाइव हो चुका है। इससे साफ है कि कंपनी इस बार ग्राहकों को बड़े ऑफर्स से लुभाने की पूरी तैयारी में है।

मोबाइल ही नहीं, कई कैटेगरी पर मिलेगा फायदा

इस मेगा सेल में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य गैजेट्स भी भारी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। Flipkart की रिपब्लिक डे सेल हर साल मिडिल क्लास परिवारों के लिए खरीदारी का बड़ा मौका साबित होती है, जहां जरूरत के डिवाइस कम बजट में मिल जाते हैं।

Plus और Black मेंबर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस

Flipkart ने साफ किया है कि Flipkart Plus और Black मेंबर्स को इस सेल में खास फायदा मिलेगा। ऐसे मेंबर्स को रेगुलर यूजर्स से 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर हर दिन 5% तक कैशबैक, Bajaj Finserv Insta EMI कार्ड यूजर्स को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 400 रुपये तक की छूट मिल सकती है। यह ऑफर्स खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं, जो EMI पर खरीदारी करना पसंद करते हैं।

iPhone और Samsung फोन्स पर बड़ा डिस्काउंट संभव

हालांकि Flipkart ने अभी तक ऑफिशियल डील्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेल में Apple iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़े डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में जो लोग फ्लैगशिप फोन खरीदने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।

बजट और मिड-रेंज फोन होंगे और सस्ते

प्रीमियम फोन के साथ-साथ Poco, Realme जैसे ब्रांड्स के बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर भी शानदार ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। वहीं Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिकने वाले Nothing Phone (2a), Phone (3a) और CMF Phone (2) Pro पर भी भारी छूट मिल सकती है।

खरीदारी से पहले करें तैयारी

अगर आप इस सेल का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो अभी से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को कार्ट या विशलिस्ट में डाल लें। सही समय पर सही डील पकड़कर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com