-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Nani Flim Hit The Third Case Accused Of Plagiarism Madras High Court Issues Legal Notice
कानूनी पचड़े में फंसी नानी की ‘हिट 3’, मद्रास हाईकोर्ट ने भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: स्नेहा मौर्या
नानी की फिल्म 'हिट: द थर्ड क्लास' थिएटर में रिलीज के बाद 29 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। लेकिन इसी बीच मेकर्स पर मुसीबत आ गई है, क्योंकि उन्हें मद्रास हाईकोर्ट से प्लेजरिज्म की वजह से लीगल नोटिस भेजा गया है।

हिट: द थर्ड केस (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: शैलेश कोलानु के निर्देशन में बनी तेलुगु थ्रिलर फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ ने थिएटर में रिलीज होते ही शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और दर्शकों से भी काफी सराहना बटोरी। इसके बाद 29 मई को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जहां दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी पसंद कर रहे हैं।
हालांकि, फिल्म की सफलता के बीच अब मेकर्स के लिए एक बड़ी कानूनी परेशानी खड़ी हो गई है। मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को प्लेजरिज्म (कहानी चोरी) के आरोप में लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस स्क्रिप्ट राइटर विमलावेलन उर्फ विमल की याचिका के आधार पर भेजा गया है।
नानी की फिल्म ‘हिट 3’ पर लगा चोरी का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमल का दावा है कि ‘हिट 3’ की कहानी उनकी ओरिजिनल स्क्रिप्ट है, जिसे उन्होंने 4 अगस्त 2021 को साउथ इंडियन फिल्म राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर कराया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे इस कहानी के लिए अभिनेता नानी के साथ काम करना चाहते थे, और इसलिए उन्होंने स्क्रिप्ट का एक सिनोप्सिस नानी को भी भेजा था। हालांकि, नानी की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
विमल का कहना है कि जब उन्होंने ‘हिट: द थर्ड केस’ देखी, तो वह हैरान रह गए, क्योंकि फिल्म की कहानी उनकी स्क्रिप्ट से काफी हद तक मेल खाती थी। उन्होंने दावा किया कि फिल्म में सिर्फ मामूली बदलाव किए गए हैं और मूल कथानक पूरी तरह उनकी स्क्रिप्ट से उठाया गया है। उन्होंने कोर्ट में अपनी स्क्रिप्ट और फिल्म के बीच समानताओं की एक विस्तृत लिस्ट भी सौंपी है।
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल हुए थे भाई कुश सिन्हा! एक साल बाद अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
मद्रास हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस
विमल ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भी फिल्म के निर्माताओं और नानी को लीगल नोटिस भेजकर अतिक्रमण रोकने की मांग की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब उन्होंने कोर्ट से यह गुहार लगाई है कि मेकर्स उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करें और फिल्म से हुई कमाई में से 20% हिस्सा उन्हें दें।
यह मामला अब मद्रास हाईकोर्ट के अधीन है, और आने वाले दिनों में कोर्ट से इस विवाद पर कोई ठोस निर्णय आ सकता है। फिल्म की टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Nani flim hit the third case accused of plagiarism madras high court issues legal notice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश का असर: विहार झील ओवरफ्लो, तुलसी 95% भरी, भातसा का जलस्तर 4.80 मीटर बढ़ा
Jul 08, 2026 | 12:32 PMयवतमाल में नप की लापरवाही; 12 दिनों से बह रहा हजारों लीटर पानी, दूषित जलापूर्ति से सेहत पर मंडराया संकट
Jul 08, 2026 | 12:28 PMएमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 12:28 PMभारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की एडवाइजरी, कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील
Jul 08, 2026 | 12:15 PMनितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
Jul 08, 2026 | 12:14 PMयवतमाल: मारेगांव के कृषि केंद्रों में कीटनाशकों के दामों में भारी अंतर, एक ही दवा मगर हर दुकान में अलग कीमत
Jul 08, 2026 | 12:13 PMबंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
Jul 08, 2026 | 12:07 PMवीडियो गैलरी

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM














