मुंबई: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में संपन्न हुई। नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में अक्किनेनी परिवार और परिवार की करीबी दोस्त शादी में शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक 400 मेहमान इस शादी में शामिल हुए थे। जिन्होंने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला को नए दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। 4 दिसंबर को रात 8:15 बजे शुभ मुहूर्त के साथ, समारोह में करीब 400 मेहमान शामिल हुए। जिन्होंने कपल को आशीर्वाद दिया। कपल के शादी के दौरान की पहली फोटो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच दोनों ने फेरे लिए।
शोभिता धुलिपाला से शादी करने के पहले नागा चैतन्य की शादी सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। दोनों की यह शादी गोवा में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से हुई थी। लेकिन 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक हो गया था। तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य अब शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 2022 में डेट करना शुरू किया था और 8 अगस्त को करीबियो के बीच सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी की भी फोटो हाल ही में शेयर की थी।
Congratulations to the beautiful couple for the new beginnings together #SoChay ❤️ Wishing you both a lifetime of love, happiness and endless moments. 💕@chay_akkineni #Sobhita pic.twitter.com/ONAZ7VhFLh — Naga Chaitanya FC (@ChayAkkineni_FC) December 4, 2024
ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप की बेटी और शेन ग्रेगोइरे के शादी की रस्म हुई शुरू, खुशी कपूर ने किया ऐलान
#NagaChaitanya #SobhitaDhulipala #ChaySo pic.twitter.com/sNFQU1DPXX — Anchorchandu (@Anchor_chandu_) December 4, 2024
शादी में आए खास मेहमान
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी में एनटीआर, रामचरण, अल्लू अर्जुन और उपासना के साथ महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर भी शामिल हुए। शादी में शोभिता धुलिपाला पारंपरिक साड़ी पहनी हुई थीं, तो वहीं नागा चैतन्य दादाजी का पांचा पहने हुए नजर आए। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी। खबर के मुताबिक 2022 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। खबर यह है की शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा तिरुपति मंदिर दर्शन करने के लिए जाएगा और उसके बाद फिर हनीमून के लिए रवाना होंगे।