मुंबई: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अमेरिकी बिजनेसमैन शेन ग्रेगोइरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आलिया कश्यप की शादी की रस्म की शुरुआत हो गई है। इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर खुशी कपूर ने किया है। आलिया भट्ट और खुशी कपूर दोनों अच्छे दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर यह दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही आलिया कश्यप ने बैचलरेट पार्टी की थी और उसकी भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं कौन हैं अनुराग कश्यप के होने वाले दामाद।
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आलिया कश्यप की शादी को लेकर एक्ट्रेस खुशी कपूर बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया और उनके होने वाले पति शेन ग्रेगोइरे के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर शादी की रस्मों के पहले की है लेकिन इस तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है अब इसकी शुरुआत हो गई है।
ये भी पढ़ें- निकिता दत्ता नेशनल नेवी डे पर पिता को याद कर हुई भावुक
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शेन ग्रेगोइरे सफेद और लाल रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। आलिया कश्यप ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है। वहीं खुशी कपूर इस तस्वीर में पिंक कुर्ते में दिखाई दे रही हैं। आलिया कश्यप की अगर बात करें तो वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और शेन ग्रेगोइरे जिनके साथ आलिया की शादी हो रही है, वह अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। आलिया कश्यप कुछ समय पहले अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी में नजर आई थी आप भी देखें उनकी यह तस्वीर।
शेन ग्रेगोइरे और आलिया कश्यप की मुलाकात डेटिंग एप पर हुई थी। कोविड 19 की वजह से लगे लॉकडाउन में दोनों की मुलाकात हुई। डेटिंग एप पर यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। साल 2020 में शुरू हुई है जान पहचान आगे चलकर प्यार में बदल गई और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। आलिया कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की शेन ग्रेगोइरे से उनकी मुलाकात डेटिंग एप पर हुई थी शेन ग्रेगोइरे की डेटिंग एप प्रोफाइल पर आलिया कश्यप ने ही सबसे पहले राइट स्वीप किया था।