- Hindi News »
- Entertainment »
- Naagin 7 Priyanka Chahar Choudhary Ananta Mystery Wolf Character Entry Vivian Dsena
इसे प्रेशर नहीं, मौके की तरह देखा…’नागिन 7′ में अपने किरदार पर अब प्रियंका चौधरी ने तोड़ी चुप्पी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Naagin 7 New Twists: नागिन 7 में जल्द रहस्यमयी रूप बदलने वाला भेड़िया आने वाला है, जो प्रियंका चौधरी के किरदार अनंता के लिए नए ट्विस्ट लेकर लाएगा। लेकिन अब उन्होंने अपने रोल पर रिएक्ट किया है।

नागिन 7 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Naagin 7 Priyanka Chahar Choudhary: टीवी का पॉपुलर शो नागिन 7 अपनी सुपरनेचुरल कहानी और रोमांचक ट्विस्ट के कारण दर्शकों के बीच पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह सीरियल 27 दिसंबर 2025 से कलर्स टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो गया है और आप इसे ऑनलाइन जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन की भूमिका निभाई है और उनका किरदार अनंता दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए लेटेस्ट प्रोमो में यह संकेत मिल रहा है कि शो में जल्द ही एक रहस्यमय भेड़िये की एंट्री होने वाली है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनंता इस नए खतरे का सामना करने के लिए तैयार है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह रूप बदलने वाला भेड़िया अनंता को नागिन में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
नागिन 7 के फैंस के बीच अब सबसे बड़ी चर्चा यह है कि इस नए रहस्यमय भेड़िये का किरदार कौन निभाएगा। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि लंबे समय से शो में शामिल होने की चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता विवियन डीसेना इस भूमिका को निभाने वाले हो सकते हैं। हालांकि, न मेकर्स ने और न ही कलर्स टीवी ने अभी इस बात की पुष्टि की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
Akshara Singh Song: ‘घिस घिस घिस’ से सोशल मीडिया पर छाईं अक्षरा सिंह, नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी
रणवीर सिंह-फरहान अख्तर विवाद पर Poonam Dhillon का रिएक्शन, बोलीं- फिल्म रुकती है तो सबसे ज्यादा नुकसान…
Naagin 7 Grand Finale: नागिन फिनाले में होगा जबरदस्त ड्रामा, फैंस को मिलेगा ये नया ट्विस्ट
प्रियंका ने अपने किरदार को लेकर कही ये बात
इन सबके बीच मीडिया से बात करते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने किरदार को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इसे कभी प्रेशर की तरह नहीं लिया। उनके लिए नागिन 7 एक चुनौती नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का बड़ा अवसर है।
प्रियंका का कहना है कि नागिन एक विरासत वाला शो है और इससे जुड़ी हर एक्ट्रेस ने इसे खास बनाया है। वह इस परंपरा का पूरा सम्मान करती हैं, लेकिन साथ ही अपने किरदार में सच्चाई और अलग पहचान लाने पर फोकस कर रही हैं। उनका मानना है कि हर कलाकार को अपनी तरह से रोल निभाने का मौका मिलना चाहिए और वही वह नागिन 7 में करने जा रही हैं।
एक्ट्रेस ने उस अफवाह पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने बिग बॉस 16 से पहले ही नागिन 7 साइन कर लिया था। प्रियंका ने इसे गलत बताते हुए कहा कि उन्हें यह ऑफर तब मिला, जब वह बिग बॉस के घर के अंदर थीं। वहीं से उनके नागिन बनने की कहानी शुरू हुई।
बिग बॉस के बाद प्रियंका का कुछ समय तक स्क्रीन से दूर रहना भी चर्चा में रहा। इस पर उन्होंने कहा कि यह उनका सोच-समझकर लिया गया फैसला था। वह सिर्फ लगातार दिखने के लिए काम नहीं करना चाहती थीं। उनके लिए काम की क्वालिटी हमेशा प्राथमिकता रही है। इसी दौरान उन्होंने ‘Dus June Ki Raat’ और कुछ म्यूजिक वीडियो किए, लेकिन किसी बड़े प्रोजेक्ट में जल्दबाज़ी नहीं की।
ये भी पढ़ें- मेटा और गूगल पर चला डंडा, दिल्ली हाईकोर्ट से पवन कल्याण को मिली बड़ी राहत
बिग बॉस 16 भले ही वह ट्रॉफी न जीत पाईं हों, लेकिन प्रियंका मानती हैं कि उन्हें दर्शकों का जो प्यार और सम्मान मिला, वही उनकी सबसे बड़ी जीत है। अब नागिन 7 के जरिए वह अपने करियर के एक नए और अहम पड़ाव पर कदम रख चुकी हैं, जहां फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
कब और कहां देख सकते हैं शो?
आपको बता दें, नागिन 7 का प्रीमियर 27 दिसंबर 2025 को हुआ था और यह लंबे समय से सुपरनेचुरल थ्रिलर के फैंस के लिए प्रतीक्षित था। नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे प्रसारित होते हैं।
Naagin 7 priyanka chahar choudhary ananta mystery wolf character entry vivian dsena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM













