-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Naagin 7 New Twist Vivian Dsena Werewolf Entry
Naagin 7 Twist: नागिन को मिलेगी नई चुनौती, ड्रैगन के बाद खूंखार भेड़िए की एंट्री, फैंस हुए एक्साइटेड
- Written By: सोनाली झा
Naagin 7 Update: नागिन 7 में ड्रैगन के बाद अब खूंखार भेड़िए की एंट्री होने वाली है। विवियन डीसेना इस खतरनाक किरदार में नजर आ सकते हैं। प्रियंका के नागिन बनने का सच सामने आने से कहानी और रोमांचक होगी।

प्रियंका चहार चौधरी और ड्रैगन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Naagin 7 Vivian Dsena Entry: एकता कपूर का सुपरहिट सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ शुरू होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले ही एपिसोड से शो ने जबरदस्त पकड़ बना ली है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की दमदार मौजूदगी ने जहां फैंस का दिल जीता, वहीं प्रियंका चहार चौधरी के किरदार अनंता ने भी कहानी को मजबूत आधार दिया है। इसी बीच अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नागिन 7’ में जल्द ही टीवी के हैंडसम और पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना की एंट्री होने वाली है। विवियन की एंट्री के साथ ही शो की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बताया जा रहा है कि विवियन इस बार बिल्कुल अलग और खतरनाक अवतार में नजर आएंगे। ड्रैगन के बाद अब ‘नागिन’ को टक्कर देने के लिए शो में खूंखार भेड़िए का किरदार एंट्री लेगा, जिसे विवियन डीसेना निभाते हुए दिख सकते हैं। फैंस काफी समय से विवियन को किसी दमदार रोल में देखने का इंतजार कर रहे थे, और ‘नागिन 7’ उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।
नागिन और ड्रैगन के बीच होगा टकराव
अब तक शो के प्रोमो में नागिन और ड्रैगन के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया गया है, लेकिन आने वाले एपिसोड्स में कहानी और ज्यादा रोमांचक होने वाली है। खबर है कि भेड़िए की एंट्री के बाद नागिन की राह और भी मुश्किल हो जाएगी। यह नया सुपरनैचुरल किरदार नागिन की ताकत को सीधी चुनौती देगा और कहानी में कई बड़े खुलासे होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
अनंता की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान
वहीं प्रियंका चहार चौधरी के किरदार अनंता की जिंदगी भी पूरी तरह बदलने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में अनंता को पता चलेगा कि वह कोई आम लड़की नहीं, बल्कि एक नागिन है। जैसे ही उसे अपनी असली पहचान का अहसास होगा, उसके अंदर अचानक अजीब शक्तियां जागने लगेंगी। इन बदलावों को देखकर अनंता खुद भी घबरा जाएगी। इसी दौरान उसकी जिंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है, जब उसके दुश्मन उसके परिवार पर हमला कर देंगे। एक ही झटके में अनंता सब कुछ खो देगी, जिसके बाद उसका बदला लेने वाला नागिन अवतार सामने आएगा।
ये भी पढ़ें- नए साल के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा, जानें ‘अवतार 3’ का कलेक्शन
विलेन की भूमिका निभाएंगे आकाशदीप सहगल
इतना ही नहीं, खबरें यह भी हैं कि आकाशदीप सहगल की भी शो में एंट्री हो सकती है, जो एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो ‘नागिन 7’ में एक से बढ़कर एक निगेटिव और सुपरनैचुरल किरदार देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर, ‘नागिन 7’ आने वाले दिनों में ड्रैगन, भेड़िया और नागिन के जबरदस्त संघर्ष के साथ दर्शकों को भरपूर रोमांच देने वाला है। विवियन डीसेना की संभावित एंट्री ने शो को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
Naagin 7 new twist vivian dsena werewolf entry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












