-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us 50000 Troops High Alert As Iran Us Exchange Attacks For Eighth Day
हाई अलर्ट पर अमेरिका के 50,000 सैनिक… लगातार आठवें दिन ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला, IRGC का काम तमाम
- Written By: अक्षय साहू
US-Iran Conflict: सेंटकॉम ने 50,000 अमेरिकी सैनिकों को हाई अलर्ट पर बताया, जबकि दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों पर हमले तेज किए।

अमेरिका-ईरान संघर्ष (AI जेनरेटेड इमेज)
US Attack Iran’s Nuclear: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। दोनों देश पिछले आठ दिनों से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ((सेंटकॉम) ने कहा कि मिडिल ईस्ट में तैनात 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक पूरी तरह से हाई अलर्ट पर हैं। अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमलों का एक और दौर पूरा कर लिया है।
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, अमेरिकी हमलों की लगातार आठवीं रात हमारी सेनाओं ने ईरान की सैन्य तटीय निगरानी और हवाई रक्षा सुविधाओं, समुद्री क्षमताओं, और मिसाइल व ड्रोन रखने वाले ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इसका मकसद ईरान की सैन्य ताकत को लगातार कमजोर करना है।
अमेरिका ने IRGC को बनाया निशाना
अमेरिकी सेना ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को भी निशाना बनाया। सेंटकॉम के अनुसार, आईआरजीसी ने 17 जुलाई को जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमले किए थे। कमांड ने कहा, मिडिल ईस्ट में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी पुरुष और महिलाएं वर्दी में तैनात हैं। वे पूरी तरह सतर्क हैं, अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं, कार्रवाई के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर जवाब देने में सक्षम हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
Hormuz Strait के पास मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद इंजन रूम में आग लगने से हड़कंप
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने अमेरिका की ओर से ईरान और वहां के नागरिक ढांचे, जैसे पुलों पर किए गए हमलों के जवाब में कुवैत में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी सेना ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि उसने ड्रोन हमलों के जरिए दो जगहों अल-अदिरी कैंप और अली अल सलेम एयर बेस को निशाना बनाया।
ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमला
वहीं, ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने कहा कि रविवार को दक्षिण-पश्चिमी ईरान के खुजेस्तान प्रांत में स्थित डार्कहोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण स्थल पर अमेरिकी हमले हुए। संगठन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। इससे पहले शनिवार को भी अमेरिकी सेना ने ईरान की तटीय निगरानी और हवाई रक्षा सुविधाओं को निशाना बनाया था।
यह भी पढ़ें- गुयाना में बड़ा हादसा…116 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, मची चीख पुकार, सामने आईं डरावनी तस्वीरें
सेंटकॉम ने कहा, अमेरिकी हमलों की लगातार आठवीं रात में हमारी सेनाओं ने ईरान की सैन्य तटीय निगरानी और हवाई रक्षा सुविधाओं, समुद्री क्षमताओं, और मिसाइल व ड्रोन भंडारण स्थलों पर सफलतापूर्वक हमला किया, ताकि ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर किया जा सके। अमेरिकी सेना ने उन IRGC ठिकानों को भी निशाना बनाया, जिनके बारे में सेंंटकॉम का कहना है कि उन्होंने 17 जुलाई को जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमले किए थे।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Us 50000 troops high alert as iran us exchange attacks for eighth day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
Aug 08, 2026 | 10:26 PMX ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMछत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM














