‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

The Odyssey Box Office Collection: द ओडिसी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 17.68 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई के साथ भारत में कुल 57.08 करोड़ का कारोबार किया।
The Odyssey Box Office Collection Day 11
द ओडिसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

The Odyssey Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अपनी भव्य प्रस्तुति, दमदार कहानी और शानदार स्टारकास्ट की बदौलत फिल्म लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'द ओडिसी' ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 17.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने दूसरे दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीन दिनों में फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 57.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वीकेंड के दौरान मिले शानदार रिस्पॉन्स ने फिल्म की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है।

दुनियाभर में भी मचा रही है धमाल

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी 'द ओडिसी' शानदार कमाई कर रही है। द हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग 125 मिलियन डॉलर का कारोबार किया है, जबकि विदेशी बाजारों से इसे करीब 132.8 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 257.8 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है।

बॉलीवुड फिल्मों को दे रही है कड़ी टक्कर

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' की टक्कर अजय देवगन की 'धमाल 4' से हो रही है। हालांकि 'धमाल 4' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन हॉलीवुड फिल्म ने अपने शानदार कंटेंट और विजुअल्स के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। इसी बीच 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों की कमाई भी जारी है, लेकिन पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा चर्चा 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' की बॉक्स ऑफिस रेस को लेकर हो रही है।

क्यों पसंद आ रही है फिल्म

'द ओडिसी' की कहानी ग्रीक कवि होमर के प्रसिद्ध महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म में ट्रोजन युद्ध के बाद राजा ओडिसीस की अपने राज्य लौटने की रोमांचक और संघर्षपूर्ण यात्रा को भव्य अंदाज में दिखाया गया है। क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी खास सिनेमाई शैली के साथ इस क्लासिक कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत किया है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज़ थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com