Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जारी हुआ वारंट, सैफ अली खान मामले में गवाही के समय नहीं थी मौजूद

Bailable Warrant Against Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। सैफ अली खान मारपीट मामले में उन्हें गवाह के तौर पर अदालत में पेश होना था, लेकिन वह मौजूद नहीं थी।
Warrant Against Malaika Arora in Saif Ali Khan Hotel brawl Case
मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जारी हुआ वारंट
Published on: 
Updated on: 

Malaika Arora Warrant: सैफ अली खान का मारपीट वाला मामला मलाइका अरोड़ा के लिए मुश्किलों का सबब बन सकता है। इस मामले में गवाह के तौर पर मौजूद रहकर मलाइका अरोड़ा को अदालत में अपना बयान पेश करना था, लेकिन वह सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद नहीं थी, जबकि अमृता अरोड़ा ने गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज करवा दिया है। मलाइका अरोड़ा की गैर मौजूदगी की वजह से कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

22 फरवरी 2012 को सैफ अली खान के साथ मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा उस होटल में मौजूद थी, जहां मारपीट की वारदात हुई थी। इसी मामले में मुख्य न्यायाधीश के एस झंवर गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। अमृता अरोड़ा की गवाही के बाद मलाइका अरोड़ा को गवाही देनी थी, लेकिन वह अदालत में मौजूद नहीं थी। इस वजह से अदालत में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

साल 2012 में सैफ अली खान के साथ हुई होटल वाली इस घटना के समय उनके साथ तब करीना कपूर खान (सैफ अली खान की पत्नी) मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे। वहां एक बिजनेसमैन इकबाल वीर शर्मा के साथ सैफ अली खान की झड़प हो गई थी। बिजनेसमैन और उनके ससुर ने सैफ अली खान पर मारपीट का आरोप लगाया था और इसी मामले में अदालत में अब तेजी से सुनवाई चल रही है। मामला 13 साल पुराना है लेकिन अब इसकी सुनवाई तेज हुई है। मलाइका अरोड़ा पर मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com