- Hindi News »
- Entertainment »
- Mandakini Told Truth Of Bollywood Actors Used Decide The Fate Of Heroines
मंदाकिनी ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई, बोलीं- एक्टर्स तय करते थे हीरोइन की किस्मत
मंदाकिनी ने बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई उजागर करते हुए बताया कि 80-90 के दशक में मेल एक्टर्स का इंडस्ट्री पर पूरा दबदबा था। उनकी पसंद-नापसंद से ही तय होता था कि किस एक्ट्रेस को फिल्म में लिया जाएगा।
- Written By: सोनाली झा

मंदाकिनी (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया जितनी बाहर से चमचमाती नजर आती है, अंदर से उतनी ही पेचीदा और कठोर भी हो सकती है। 1985 में राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मंदाकिनी ने अब इंडस्ट्री के उस कड़वे सच से पर्दा उठाया है, जिससे शायद ही दर्शक वाकिफ हों। एक पुराने इंटरव्यू में मंदाकिनी ने 1980 और 90 के दशक के दौर को याद करते हुए बताया कि उस समय मेल एक्टर्स का इंडस्ट्री पर पूरा दबदबा हुआ करता था।
मंदाकिनी ने साफ कहा कि फिल्मों में किस हीरोइन को लिया जाएगा, यह अक्सर हीरो की पसंद-नापसंद से तय होता था। अगर किसी एक्टर को कोई एक्ट्रेस नहीं पसंद आती थी, तो प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उनकी बात मानकर तुरंत बदलाव कर देते थे। मंदाकिनी ने खुद स्वीकार किया कि उनके साथ दो बार ऐसा हुआ, जब उन्हें सिर्फ इसलिए किसी फिल्म से बाहर कर दिया गया क्योंकि हीरो को उनके साथ काम करना पसंद नहीं था।
मंदाकिनी की बेबसी
मंदाकिनी ने यह बात बिना किसी गुस्से या शिकायत के बेहद शांत लहजे में कही, लेकिन उनके शब्दों में उस दौर की बेबसी झलक रही थी। एक और घटना साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक फिल्म के लिए उन्हें चुना गया था, स्क्रिप्ट भी सुना दी गई थी और बात लगभग तय थी। लेकिन अचानक उन्हें बाहर कर दिया गया और किसी दूसरी एक्ट्रेस को साइन कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
मंदाकिनी की पेमेंट
वजह पूछने पर पता चला कि मंदाकिनी जहां 1 लाख रुपये चार्ज कर रही थीं, वहीं दूसरी एक्ट्रेस 75 हजार में मान गई। मंदाकिनी का ये खुलासा आज भी इंडस्ट्री में मौजूद शक्ति असंतुलन की ओर इशारा करता है। जहां हीरो की पसंद-नापसंद एक हीरोइन का करियर बना या बिगाड़ सकती थी। बावजूद इसके मंदाकिनी ने अपने संघर्ष, आत्मविश्वास और प्रतिभा के बल पर एक पहचान बनाई, जो आज भी याद की जाती है।
ये भी पढ़ें- OTT पर रिलीज हुआ हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन, अब घर बैठे देखिए लाइव-एक्शन मैजिक
मंदाकिनी का करियर
मंदाकिनी ने 1985 में फिल्म राम तेरी गंगा मैली से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही और मंदाकिनी को पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ डांस डांस और गोविंदा के साथ प्यार करके देखो जैसी फिल्मों में काम किया। 1996 में फिल्म जोरदार के बाद, मंदाकिनी ने बॉलीवुड छोड़ दिया। अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
ये भी पढ़ें- 500 रुपये की पहली सैलरी, अब रामायण का हिस्सा बनकर करोड़ों कमा रहे रवि दुबे
Mandakini told truth of bollywood actors used decide the fate of heroines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
May 05, 2026 | 09:03 AMमहाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन, पूजन के बाद हुआ मनमोहक श्रृंगार
May 05, 2026 | 09:01 AMAndheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 08:59 AMहोर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMNagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
May 05, 2026 | 08:50 AMउत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
May 05, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














