कुनिका के ‘लेस्बियन’ कमेंट पर फूटा मालती चाहर का गुस्सा, बोलीं- गाली की तरह यूज कर रहे थे

Malti Chahar Reaction: मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में उनके लिए इस्तेमाल किए गए लेस्बियन शब्द पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लेस्बियन कोई गाली नहीं है, लेकिन शो में इसे मजाक की तरह प्रयोग किया गया।
Malti Chahar gets angry over Kunika 'lesbian' comment
कुनिका के ‘लेस्बियन’ कमेंट पर फूटा मालती चाहर का गुस्सा
Published on: 
Updated on: 

Malti Chahar Lesbian Comment: सलमान खान के पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले अब बस कुछ ही घंटों दूर है। 7 दिसंबर को इस सीजन का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। फिनाले वीक में जहां गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने अपनी जगह बनाई है, वहीं मालती चाहर मिड-वीक एविक्शन के चलते घर से बाहर हो गईं।

घर से निकलते ही उन्होंने शो में उठे उस सबसे विवादित मुद्दे पर रिएक्ट किया, जिसमें कुनिका ने उन्हें ‘लेस्बियन’ कह दिया था। शो में एक टास्क के दौरान कुनिका ने मालती चाहर को लेस्बियन कह दिया था। इसके बाद वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ। मालती इस कमेंट से इतनी आहत थीं कि कुनिका के एविक्शन के दौरान उन्होंने उन्हें गले तक नहीं लगाया। बाहर आते ही उन्होंने पहली बार खुलकर इस पर अपनी बात रखी।

मालती चाहर ने कुनिका पर साधा निशाना

एक इंटरव्यू में मालती चाहर ने कहा कि मुझे बाद में पता चला कि उन्होंने मुझे लेस्बियन कहा है। तब मुझे उतना बुरा नहीं लगा क्योंकि लेस्बियन कोई गाली नहीं है। मुझे सिर्फ ये लगा कि एक बार मुझसे पूछ तो लो कि मैं लेस्बियन हूं या नहीं। मैं इस बात को लेकर साफ हूं। मालती ने आगे कहा कि घर के अंदर कई लोग इस शब्द का इस्तेमाल गाली या मजाक की तरह कर रहे थे।

मालती चाहर ने कही ये बात

मालती चाहर ने बताया कि वहां फरहाना लगी पड़ी है कि मुझे लड़कियां पसंद हैं। अरे एक बार मुझसे पूछ तो लो कि मुझे क्या पसंद है। तुम लोग लेस्बियन को गाली की तरह यूज कर रहे हो। बाहर सोशल मीडिया पर भी चल रहा है। मैं लड़कों से बात करूं तो भी गलत, लड़कियों से बात करूं तो भी गलत। मालती ने मजाक में यह भी जोड़ा कि लोग उन्हें तान्या समझने लगे थे, मैं तान्या बन जाती हूं, खैर वो तो हो नहीं सकता था। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, बिग बॉस 19 के चर्चे और विवाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।