Bigg Boss 19: गौरव को मिला 1 मिनट, प्रणित को 49 सेकेंड, जर्नी वीडियो की टाइमिंग पर भड़के फैंस

Bigg Boss 19 Journey Video: बिग बॉस 19 फिनाले से पहले जर्नी वीडियो की टाइमिंग विवादों में। गौरव को मिला 1 मिनट और प्रणित को सिर्फ 49 सेकेंड, फैंस मेकर्स पर भेदभाव के आरोप लगा रहे हैं।
Gaurav gets 1 minute, Praneet gets 49 seconds, fans furious over the timing of the journey video
गौरव को मिला 1 मिनट, प्रणित को 49 सेकेंड, जर्नी वीडियो की टाइमिंग पर भड़के फैंस
Published on: 
Updated on: 

BB19 Journey Video Controversy: बिग बॉस 19 पूरी तरह फिनाले मोड में पहुंच चुका है। 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले शो में भावनाओं, मनोरंजन और विवादों की झड़ी लगी हुई है। लाइव फीड बंद हो चुका है, ऐसे में दर्शकों का पूरा ध्यान सिर्फ ऑन-एयर एपिसोड्स पर है। ताज़ा एपिसोड की सबसे बड़ी हाइलाइट रही टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की जर्नी वीडियो, जिसका इंतज़ार फैंस और घरवालों को लंबे समय से था।

प्रोमो में सामने आया है कि हर कंटेस्टेंट की जर्नी बिग बॉस ने अलग-अलग समय में समेटी है। सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला गौरव खन्ना को पूरे 1 मिनट के वीडियो के साथ। वहीं तान्या, फरहाना और अमल मलिक की जर्नी 55–50 सेकेंड के अंदर खत्म हो गई। लेकिन असली विवाद तब शुरू हुआ जब सामने आया कि प्रणित का जर्नी वीडियो सिर्फ 49 सेकेंड का है। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे और #JusticeForPranit ट्रेंड करने लगा।

घर के अंदर क्या हुआ

एपिसोड की शुरुआत में तान्या अपने नए प्लांट को लेकर बातें कर रही थीं। इसी बीच प्रणित ने मजाक में कह दिया कि नाश्ता करते-करते ही तान्या ने 40 फैक्ट्रियां खोल ली होंगी। इस पर सभी हंस पड़े। किचन में फरहाना ने काम के बीच प्रणित से माफी मांगी, जिस पर उन्होंने चुटकी ली कि अरे! इन्हें सॉरी बोलना भी आता है? फिर उनकी पतली और जली रोटी देखकर मजाक किया कि शायद वह जेल में किचन वर्क के लिए ऑडिशन दे रही हैं।

जर्नी वीडियो का किया ऐलान

इसके बाद बिग बॉस ने सभी को लिविंग एरिया में बुलाया और जर्नी वीडियो दिखाने का ऐलान किया। किसी सदस्य ने मजाक में कहा कि पहले छोटे मजेदार क्लिप्स दिखाए जाएंगे। एक और कंटेस्टेंट ने इसे ‘बिलो द बेल्ट’ कमेंट बताया। प्रणित ने तंज कसते हुए कहा कि अगर एक्ट्रेस वाली सारी लड़ाइयां और ड्रामा हटा दो, तो बस रील वीडियो ही बचेगा। इस पर घर में ठहाकों की बारिश हो गई। फिनाले के नजदीक आते-आते शो में यह विवाद नया ट्विस्ट लेकर आया है।

जर्नी वीडियो का समय

गौरव खन्ना का जर्नी वीडियो 01 मिनट का हैं। फरहाना भट्ट का जर्नी वीडियो 0:55 सेकेंड का हैं। अमल मलिक का जर्नी वीडियो 0:55 सेकेंड का हैं। तान्या मित्तल का जर्नी वीडियो 0:50 सेकेंड का हैं। प्रणित का जर्नी वीडियो 0:49 सेकेंड का हैं। जैसे ही यह टाइमिंग वायरल हुई, फैंस ने मेकर्स पर भेदभाव के आरोप लगाए। कई दर्शकों का कहना है कि प्रणित पूरे सीज़न में चर्चाओं में रहे, ऐसे में उनकी जर्नी को मात्र 49 सेकेंड में दिखाना सरासर अनफेयर है। सोशल मीडिया पर कमेंट आने लगे कि इतना कंटेंट देने के बाद भी इतनी छोटी जर्नी। गौरव को 1 मिनट और प्रणित को 49 सेकेंड क्यों।

Navbharat Live
navbharatlive.com