लोका से लेकर करम तक, नवंबर में OTT पर धमाल मचाने आ रही हैं ये मलायम फिल्में और वेब सीरीज
OTT Movies: ओटीटी सिनेमाप्रेमी अक्सर नई फिल्में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, इसी बीच खबरे हैं नवंबर में OTT पर कई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होने वाली है, तो चलिए जानते हैं उनकी लिस्ट।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ओटीटी मूवी और सीरीज (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Malayalam OTT Releases November 2025: मलयालम सिनेमा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच, कल्याणी प्रियदर्शन की बहुचर्चित फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ अब डिजिटल रिलीज के करीब है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म नवंबर के दूसरे हफ्ते में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।
फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ एक इमोशनल ड्रामा है, जो फैमिली बॉन्डिंग और सोशल रियलिटी के इर्द-गिर्द घूमती है। सिनेमाघरों में इसकी सफलता के बाद अब दर्शक इसे ओटीटी पर देखने के लिए उत्सुक हैं।
नवंबर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में
इसके अलावा, मलयालम इंडस्ट्री की कई और बड़ी फिल्में भी नवंबर 2025 में डिजिटल रूप से रिलीज होने जा रही हैं। इनमें अर्जुन अशोकन की ‘थलावारा’, विनीत श्रीनिवासन की ‘करम’ और शेन निगम की ‘बाल्टी’ शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
फिल्म ‘थलावारा’ का निर्देशन अखिल अनिल कुमार ने किया है। यह 22 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसमें अर्जुन अशोकन और रेवती शर्मा ने लीड रोल निभाए हैं। अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की तैयारी में है।
करम थिएटर के बाद ओटीटी पर मचाएगी धमाल
वहीं ‘करम’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विनीत श्रीनिवासन ने किया है। इस फिल्म में नोबल बाबू थॉमस और ऑड्रे मिरियम जैसे स्टार्स ने दमदार अभिनय किया है। 25 सितंबर 2025 को रिलीज हुई इस मूवी को अब जल्द ही जियो हॉटस्टार या नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
स्पोर्ट्स लवर्स के लिए भी खुशखबरी है, शेन निगम की ‘बाल्टी’ नवंबर में ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। उन्नी शिवलिंगम के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें शांतनु भाग्यराज और प्रीति असरानी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- OTT पर इस फिल्म ने मचाया धमाल, फैमिली ड्रामा में छिपे रिश्तों के राज, जानें कहां है उपलब्ध
फार्मा भी हॉटस्टार पर होगी रिलीज
इन फिल्मों के अलावा, मलयालम वेब सीरीज ‘फार्मा’ हाल ही में जियो हॉटस्टा पर रिलीज हो चुकी है। पी.आर. अरुण द्वारा निर्देशित इस सीरीज में निविन पॉली और रजित कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘फार्मा’ को ओटीटीप्ले प्रीमियम के जरिए स्ट्रीम किया जा रहा है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। नवंबर का महीना मलयालम सिनेमा प्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है, क्योंकि इतनी सारी फिल्में और सीरीज एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं।
